फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi is on visit of three countries

तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी

Wed, 30 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
modi is on visit of three countries

प्रधानमंत्री मोदी बेल्जियम समेत तीन देशों का दौरा करेंगे। मंगलवार देर रात पीएम मोदी रवाना हो चुके हैं और सबसे पहले बेल्जियम पहुंचेंगे। इसके बाद वह वाशिंगटन और सबसे अंत में सऊदी अरब पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वह 30 मार्च को बेल्जियम में भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक में शामिल होंगे। पीएम मोदी बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिचेल से मुलाकात के बाद द्विपक्षीय समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन


मोदी वहां रहने वाले भारतीयों को भी संबोधित करेंगे और हीरा कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से से भी मिलेंगे। बेल्जियम का एंटवर्प शहर दुनिया में हीरों के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां भारतीय व्यापारी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह 31 मार्च को वाशिंगटन पहुंचेंगे और वहां परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पश्चिम एशियाई देश सऊदी अरब जाएंगे, जहां दो और तीन अप्रैल तक रुकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed