फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi had turned down Deve Gowdas wish to resign from LS after winning 2014 poll

यादें: 2014 के आम चुनाव में जीत के बाद देवगौड़ा देना चाहते थे लोकसभा से इस्तीफा, पीएम मोदी ने कर दिया था इनकार

Sun, 05 Dec 2021 10:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मांड्या
पीटीआई, मांड्या Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 05 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी को चुनौती दी थी कि यदि भाजपा 276 सीटें जीतकर अपने दम पर सत्ता में आई तो वह लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन
Modi had turned down Deve Gowdas wish to resign from LS after winning 2014 poll
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने रविवार को कर्नाटक के मांड्या में वह वजह सार्वजनिक कर दी, जिसके चलते वह पीएम नरेंद्र मोदी का आदर करते हैं। उन्होंने कहा,'पीएम मोदी के प्रति मेरा आदर उस वक्त कई गुना बढ़ गया, जब उन्होंने 2014 के चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुझे लोकसभा से इस्तीफा नहीं देने दिया।'

विज्ञापन


उस वक्त की यादों को स्मरण करते हुए पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी को चुनौती दी थी कि यदि भाजपा 276 सीटें जीतकर अपने दम पर सत्ता में आई तो वह लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन


कर्नाटक के मांड्या में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में देवेगौडा ने कहा, 'मैंने कहा था कि यदि आप 276 सीटें जीत जाओगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। आप दूसरे दलों से गठबंधन कर सरकार बना सकते हो, लेकिन यदि आप अपने दम पर  276 सीटें जीत लोगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेगौड़ा ने कहा कि भाजपा अपने दम पर सत्ता में आई, जिसके बाद उन्हें अपने किए वादे को पूरा करने की ललक महसूस हुई। जेडीएस के संरक्षक ने कहा कि 2014 में जीत के बाद मोदी ने उन्हें निजी तौर पर अपने शपथ समारोह में आमंत्रित किया। जब जीत के बाद के सारे समारोह हो गए तो उसके बाद मैंने मोदी के साथ मुलाकात का वक्त मांगा। पीएम मुलाकात के लिए तैयार हो गए। जब मेरी कार संसद के बरामदे तक पहुंची तो मोदी खुद मुझे रिसीव करने आए। 

वे मेरा हाथ पकड़कर अंदर ले गए। यह सम्मान उस व्यक्ति के लिए था, जिसने उनका (मोदी) का इतना विरोध किया था। देवेगौड़ा ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि मैं अपने शब्दों पर कायम हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं चुनाव के दौरान कही जाने वाली चीजों को इतनी गंभीरता से क्यों ले रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी जरूरत पड़ेगी तो उन्हें मेरे साथ मामलों पर चर्चा करना  पड़ेगी।' इसके बाद, देवेगौड़ा पीएम मोदी से छह से सात बार मिले, उनके प्रति उनका सम्मान बढ़ता गया था। 


देवेगौड़ा ने कहा, "मैंने पीएम मोदी के व्यक्तित्व में बदलाव देखा - गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में वे जो थे और प्रधानमंत्री बनने के बाद वे क्या हैं। जेडीएस सुप्रीमो ने यह भी कहा कि मोदी ने जब भी उनसे मिलना चाहा, वह मिलने के लिए तुरंत तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed