फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt spent Rs 510 crore on foreign jaunts in 2014-15

मोदी सरकार ने विदेश यात्राओं पर खर्च किए 510 करोड़ रुपए

Thu, 17 Mar 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
Modi govt spent Rs 510 crore on foreign jaunts in 2014-15
नरेंद्र मोदी ने 2014-15 में 13 विदेश यात्राएं की। - फोटो : PTI
मोदी सरकार ने वर्ष 2014-15 में  विदेश यात्राओं पर 510 करोड़ रुपए खर्च किए। इन खर्चों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्राओं समेत सभी मंत्रालयों के मंत्रियों और अधिकारियों का खर्च शामिल है। रोचक तथ्य ये है कि मोदी सरकार ने 2014-15 विदेश यात्राओं पर 2013-14 में अधिक खर्च किया है, लेकिन 2012-13 की तुलना में ये खर्च कम है। 2012-13 और 2013-14  में केंद्र में यूपीए की सरकार थी।
विज्ञापन


मौजूदा केंद्र सरकार ने 2014-15 में विदेश यात्राओं पर 510 करोड़ खर्च किए थे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, जिसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, का विदेश यात्राओं का बिल सबसे ज्यादा 351.6 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014-15 में 13 विदेश यात्राएं की, जिसमें ब्राजील, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र स‌िंह ने लोकसभा दिए लिखित जवाब में बताया कि गृहमंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में विदेश यात्राओं पर 30.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय विदेश यात्राओं पर खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर 

Modi govt spent Rs 510 crore on foreign jaunts in 2014-15

जितेंद्र स‌िंह ने बताया कि विदेश यात्राओं पर खर्च के मामले में कार्मिक मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बाद ‌अंतरिक्ष मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय का नंबर आता है। 

मोदी सरकार ने 2014-15 में विदेश यात्राओं पर 510 करोड़ खर्च किए, जबकि यूपीए सरकार ने 2012-13 में विदेश यात्राओं पर 593 करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कार्मिक मंत्रालय ने 2012-13 में विदेश यात्राओं पर 453 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि 2014-15 में ये खर्च 351 करोड़ रुपए था। 

पिछले वित्त वर्ष में गृह मंत्रालय, श्रम, सूचना व प्रसारण, युवा मामलों व खेल मंत्रालय और राज्यसभा की विदेश यात्राओं के बिल में इजाफा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed