मोदी सरकार ने विदेश यात्राओं पर खर्च किए 510 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा केंद्र सरकार ने 2014-15 में विदेश यात्राओं पर 510 करोड़ खर्च किए थे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, जिसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, का विदेश यात्राओं का बिल सबसे ज्यादा 351.6 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014-15 में 13 विदेश यात्राएं की, जिसमें ब्राजील, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं भी शामिल थीं।
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा दिए लिखित जवाब में बताया कि गृहमंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में विदेश यात्राओं पर 30.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
गृह मंत्रालय विदेश यात्राओं पर खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर
जितेंद्र सिंह ने बताया कि विदेश यात्राओं पर खर्च के मामले में कार्मिक मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बाद अंतरिक्ष मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय का नंबर आता है।
मोदी सरकार ने 2014-15 में विदेश यात्राओं पर 510 करोड़ खर्च किए, जबकि यूपीए सरकार ने 2012-13 में विदेश यात्राओं पर 593 करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कार्मिक मंत्रालय ने 2012-13 में विदेश यात्राओं पर 453 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि 2014-15 में ये खर्च 351 करोड़ रुपए था।
पिछले वित्त वर्ष में गृह मंत्रालय, श्रम, सूचना व प्रसारण, युवा मामलों व खेल मंत्रालय और राज्यसभा की विदेश यात्राओं के बिल में इजाफा हुआ था।