{"_id":"576943604f1c1b8c1bb4805f","slug":"modi-govt-must-tell-why-they-fails-to-bring-black-money-back-hegde","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी सरकार बताए, क्यों नहीं आया अबतक कालाधन वापस'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मोदी सरकार बताए, क्यों नहीं आया अबतक कालाधन वापस'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
कालाध्ान
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एन. संतोष हेगड़े ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी कोशिश की है लेकिन अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि काला धन लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में वह क्यों विफल रही।
विज्ञापन
मोदी सरकार के प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी में हेगड़े ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पूर्व सरकार की तुलना में भ्रष्टाचार की छाया नहीं दिख रही। जहां तक प्रधानमंत्री का सवाल है तो उन्होंने काफी कोशिश की है लेकिन अच्छे दिन अभी तक आए नहीं। हालांकि पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वह इस माह अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी के भाषण से काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों के साथ रिश्तों में काफी सुधार हुआ है। पूर्व सरकार के समय की तुलना में यह एक अच्छा बदलाव है।