फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government will repeat the decision to convert twenty years old vehicles into junk

बीस साल पुराने वाहनों को कबाड़ में बदला जाए या नहीं, सरकार फिर से करेगी विचार: गडकरी

Mon, 06 Aug 2018 03:37 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Modi Government will repeat the decision to convert twenty years old vehicles into junk

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के दिशानिर्देश के अनुसार 20 साल पुराने वाणिज्यिक वाहनों को कबाड़ में बदलने की प्रस्तावित नीति पर संबंधित पक्षों की एक बार फिर राय ली जाएगी। प्रस्ताव का मकसद एक अप्रैल 2020 से ऐसे वाहनों को अनिवार्य रूप से कबाड़ में बदलने का रास्ता साफ करना है।

विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘पीएमओ ने हमसे संबंधित पक्षों से एक बार और राय लेने को कहा है। अत: हम संबंधित पक्षों, उद्योग तथा उपभोक्ताओं एवं संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों की राय लेने के बाद उसे मंजूरी के लिये पीएमओ के पास भेजा जाएगा। गडकरी ने कहा कि नीति के मंजूर होने के बाद भारत वाहन विनिर्माण का बड़ा केंद्र बन सकता और कबाड़ से इस्पात, एल्यूमीनियम और प्लास्टिक जैसी चीजें प्राप्त होंगी। इनके पुनर्चक्रण से वाहनों की कीमत 20 से 30 प्रतिशत तक नीचे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 4.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के साथ भारत वाहन उद्योग के लिये एक अग्रणी स्थल है। ‘‘मुझे लगता है कि इसमें काफी संभावना है।’’  उल्लेखनीय है कि सरकार ने मई 2016 में ‘वाहन बेड़ा आधुनिकीकरण के स्वैच्छिक कार्यक्रम’ (वीवीएमपी) का मसौदा जारी किया था।


इसमें एक दशक पुराने 2.8 करोड़ वाहनों को सड़क से हटाने का प्रस्ताव किया गया। सचिवों की समिति (सीओएस) ने मंत्रालय को केंद्र की आंशिक भागीदारी एवं राज्यों की बेहतर भागीदारी के लिये योजना फिर से तैयार करने की सिफारिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed