फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government will give gift to the elderly, six crore people will get direct benefit from health

AB-PMJAY: मोदी सरकार बुजुर्गों को देगी उपहार, छह करोड़ लोगों को स्वास्थ्य पैकेज से मिलेगा सीधा फायदा

Sun, 13 Oct 2024 05:46 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

AB-PMJAY: मोदी सरकार 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य पैकेज में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। सूत्रों की माने तो योजना में बढ़ोतरी के बाद लगभग 4.5 करोड़ घरों में अनुमानित छह करोड़ नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Modi government will give gift to the elderly, six crore people will get direct benefit from health
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO

विस्तार

मोदी सरकार 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए जारी स्वास्थ्य पैकेज में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। जिसके लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के लिए कार्यरत एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण अब बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य पैकेज में और इजाफा कर सकती है। इसके तहत सरकार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य कवरेज शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योजना में बढ़ोतरी के बाद लगभग 4.5 करोड़ घरों में अनुमानित छह करोड़ नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा। बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना के इस महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


लाभार्थियों को फ्री में मिलेंगी ये सेवाएं
इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि योजना के तहत स्वास्थ्य-लाभ पैकेजों पर निर्णय लेने वाली समिति अधिक स्वास्थ्य पैकेज जोड़ने की आवश्यकता पर विचार कर रही है, जो विशेष रूप से वृद्धावस्था देखभाल के लिए हैं, क्योंकि योजना के शुरू होने के साथ ऐसे लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि यह योजना वर्तमान में एक बड़ा कवरेज प्रदान करती है जिसमें सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी 27 चिकित्सा विशेषताओं में 1,949 चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं। इसके साथ ही इस योजना के तहत अस्पताल की सेवाएं, जिनमें दवाएं (डिस्चार्ज के बाद 15 दिनों की दवाए शामिल हैं), निदान (भर्ती होने से तीन दिन पहले तक), भोजन और आवास लाभार्थियों को फ्री में प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन


सभी वर्ग के लिए होगी उपयोगी
जानकारी के अनुसार इस योजना में गरीब, मध्यम वर्ग, उच्च-मध्यम वर्ग या अमीर, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने और विस्तारित योजना शुरू होने के बाद AB-PMJAY-सूचीबद्ध किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का फ्री उपचार प्राप्त कर पाएंगे। बता दें कि 1 सितंबर तक, 12,696 निजी अस्पतालों सहित कुल 29,648 अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया था, जिसे वर्तमान में दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 साल से अधिक उम्र के लोग उठा सकेंगे फायदा
अधिकारियों ने इस योजना को लेकर पहले कहा था कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत हैं, वे भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। हालांकि, जो लोग पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या एबी-पीएमजेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं। 


क्या है योजना का लक्ष्य?
एबी-पीएमजेएवाई योजना में लाभार्थीयों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि शुरुआत में भारत की आबादी के निचले 40 प्रतिशत हिस्से वाले 10.74 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया गया था। जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 में केंद्र सरकार ने 2011 की जनसंख्या की तुलना में भारत की दशकीय जनसंख्या वृद्धि 11.7 प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए लाभार्थी आधार को 10.74 करोड़ से संशोधित कर 12 करोड़ परिवार कर दिया। इस योजना का और विस्तार किया गया ताकि देश भर में काम कर रही 37 लाख आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed