फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi government will focus on changes in Sharia law

तीन तलाक: कानून को लेकर जल्दबाजी में नहीं केंद्र सरकार, शरियत कानून में बदलाव पर फोकस

Tue, 22 Aug 2017 09:31 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
modi government will focus on changes in Sharia law
सुप्रीम कोर्ट के जरिए तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिए जाने के बाद केंद्र सरकार के हौसले बुलंद हैं। सरकार अब तीन तलाक पर कानून बनाने की जल्दबाजी में नहीं है।
विज्ञापन


बल्कि अब सरकार और भाजपा का जोर शरियत कानून में बदलाव की मांग तेज करने पर रहेगा। तीन तलाक के मामले में कानून बनाने के सवाल पर केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि कानून बनाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उक्त मंत्री ने अनौपचारिक चर्चा में बताया कि संविधान पीठ ने तीन तलाक को बहुमत से असंवैधानिक करार दे दिया है। इसलिए कानून बनाने की जरूरत नहीं है। जबकि पीठ के फैसले से पहले मुख्य न्यायधिश जेएस खेहर ने कहा कि तीन तलाक पर सबसे महत्वपूर्ण पक्ष केंद्र सरकार और संसद है। उन्हें ही इस पर कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः ट्रिपल तलाकः क्या है तलाक-ए-बिद्दत, सुप्रीम कोर्ट ने कौन से तलाक पर सुनाया फैसला?

खेहर ने सरकार को छह महीने का समय देते हुए कहा कि वे इस मामले में कानून बनाकर एक स्पष्ट दिशा निर्देश तय करें। मगर खेहर के फैसले पर सरकार की दलील है कि चूकी सर्वोच्च न्यायालय के पांच जजों की संवैधानिक पीठ के तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताया है। इसलिए कानून बनाने की जरूरत नहीं है। 

शरियत कानून में बदलाव की मांग पकडेगी जोर 

modi government will focus on changes in Sharia law
तीन तलाक पर भाजपा का पक्ष मजबूत पडने के बाद पार्टी रणनीतिकारों का आंकलन है कि गैर राजग दल अब अपने रूख को लेकर भ्रम में फंस गए हैं।

न्यायालय के फैसले पर गैर राजग दलों ने बेशक तीन तलाक खत्म किए जाने के कदम का समर्थन किया है। लेकिन लंबे समय तक इस मामले का समर्थन करने को लेकर वो फंसी हुई दिख रही हैं।

इसलिए भाजपा अब मुस्लिम समुदाय पर दबाव बढाने का अपना प्रयास और तेज करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से विभिन्न स्थानों से शरियत कानून में बदलाव की मांग तेज की जाएगी।

शरियत कानून को रूढीवादी करार देते हुए मुस्लिम बुद्धिजिवियों पर दबाव बनाने का प्रयास तेज होगा। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर देखने को भी मिली है। न्यायालय के फैसले के बाद भगवा समर्थकों की ओर सोशल मीडिया पर एक देश एक कानून के नारे को आगे कर सामान्य नागरिक कानून की आवाज बुलंद की गई। 

लंबे समय में राजनीतिक लाभ मान रही भाजपा 

modi government will focus on changes in Sharia law
तीन तलाक पर भाजपा के रूख को सर्वोच्च न्यायालय से मुहर लगने के बाद पार्टी का मनोबल तो बढा है। उसे यह भी लग रहा है कि मुस्लिम विरोधी होने का उसपर लगने वाला आरोप अब कमजोर होगा।

बावजूद उसके न्यायालय के फैसले से पार्टी तात्कालिक वोट बैंक का लाभ नहीं मान रही है। बल्कि इस प्रयास को वह लंबे समय का निवेश मानकर चल रही है। भाजपा का आंकलन है कि 2019 में तो नहीं लेकिन देर सवेर देश का अल्पसंख्यक समुदाय उसके साथ जुडेगा।

इसलिए ही वह तीन तलाक के मुद्दे को धर्म का रंग देने से बचते हुए महिलाओं की समानता से जोड रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव का कहना है कि धीरे—धीरे ही सही हमारे सकारत्मक पहलों से मुस्लिम समुदाय का युवा वर्ग आने वाले दिनों में भाजपा के साथ जुडेगा।

मिशन 2019 फतह के बाद मुस्लिमों का दिल जीतेगी भाजपा 

modi government will focus on changes in Sharia law
triple talaq
पार्टी के एक वरिष्ठ महामंत्री का कहना है कि 2019 तक भाजपा मुस्लिमों को साधने का प्रयास नहीं करेगी। लेकिन देश की इतनी बडी आबादी को छोडा भी नहीं जा सकता है। उक्त महामंत्री का कहना है कि 2019 में पार्टी को विजय दिलाने के बाद भाजपा मुस्लिमों को साथ जोडने का अभियान चलाएगी।

इस बीच मुस्लिम समाज के बीच बना भ्रम भी टूट जाएगा। उक्त महामंत्री का कहना है कि विरोधी दलों ने भाजपा के खिलाफ मुस्लिम समाज में भय पैदा किया हुआ है। यह तर्क भी दिया जाता था कि उनके समर्थन के बिना केंद्र में कोई सरकार नहीं बन सकती है।

लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा और यूपी के वर्तमान विधानसभा चुनाव के परिणामों ने मुस्लिमों के बीच बने भ्रम को तोड दिया है कि उनके बिना भी एतिहासिक जीत संभव है। अब पार्टी 2019 का जीत दर्ज करने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय को अपने साथ जोडने की कवायद करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed