{"_id":"5abbc3d74f1c1b542a8b45a7","slug":"modi-government-sends-notice-to-facebook-over-data-leak-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का फेसबुक को नोटिस, पूछा- क्या चुनावों को प्रभावित करने के लिए हुआ वोटर्स के डाटा का इस्तेमाल?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार का फेसबुक को नोटिस, पूछा- क्या चुनावों को प्रभावित करने के लिए हुआ वोटर्स के डाटा का इस्तेमाल?
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को यूजर के डाटा लीक मामले में जवाब के लिए बुधवार को नोटिस भेजा है। नोटिस में फेसबुक से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और दुरुपयोग रोकने के लिए उठाए जा रहे उपायों की भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
इलेक्टॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि फेसबुक डाटा लीक मामले में कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस भेजा गया था। इसमें विशेष रूप से मीडिया में चुनावों को प्रभावित करने संबंधी आ रही खबरों का भी उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन
मंत्रालय की तरफ से बयान में कहा गया, ‘ये महसूस किया गया कि डाटा लीक मामले में फेसबुक से भी जानकारी हासिल करने की जरूरत है। 28 मार्च 2018 को मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र में फेसबुक से भी जवाब मांगा गया है।’
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि फेसबुक से इस बारे में 7 अप्रैल 2018 तक जवाब देने को कहा गया है। मंत्रालय ने नोटिस में पांच सवाल पूछे हैं। इसमें कैंब्रिज एनालिटिका या किसी अन्य कंपनी व इकाई की तरफ से भारतीय वोटरों की जानकारी हासिल करने संबंधी सवाल किया गया है।
मंत्रालय ने कंपनी से यह जवाब दाखिल करने को कहा है कि क्या कंपनी या उससे संबंधित अनुषंगी इकाई पहले फेसबुक डाटा का प्रयोग ‘भारतीय चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित’ करने के लिए किया है या नहीं।