फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government master stroke on middle class for Lok sabha election 2019

राहत की बरसात कर मोदी सरकार ने बिछाई चुनावी बिसात, मिडिल क्लास पर लगाया दांव

Sat, 02 Feb 2019 02:24 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 02 Feb 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Modi government master stroke on middle class for Lok sabha election 2019
Narendra Modi
अंतरिम बजट के जरिए नाराज चल रहे गांव-किसान और मध्य वर्ग पर राहत की बरसात कर मोदी सरकार ने अगले आम चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। खासतौर से करमुक्त मध्य वर्ग और छोटे किसानों को सीधी नकद राशि के सियासी दांव से सरकार ने सीधे 15 करोड़ लोगों को एक साथ साधने की कोशिश की है। यह वही वर्ग है जिसने लगतार 5 साल राहत की उम्मीद में नाउम्मीदी मिलने के बाद नाराजगी की राह पकड़ ली थी।
विज्ञापन


इन्हीं की नाराजगी की झलक मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिलने के बाद सतर्क सरकार ने अंतरिम बजट केलिए जम कर माथापच्ची की थी। हालांकि यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इन ताबड़तोड़ घोषणाओं से अगले लोकसभा चुनाव में वोटों से भाजपा की झोली कितनी भरेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्य वर्ग को जहां वर्ष 2014 के आम बजट के बाद पेश किए गए चार आम बजट में लगातार नाउम्मीदी हाथ लगी थी। वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और फसल लागत का डेढ़ गुना कीमत के सरकार केदावे के बावजूद किसान वर्ग सरकार से नाराज चल रहा था। अब जबकि सरकार ने अचानक करमुक्त आय की सीमा में सौ फीसदी की बढ़ोत्तरी की है और अन्य राहतों को जोड़ कर अब करमुक्त आय की सीमा करीब सात लाख हो गई है, तब सरकार को चुनाव से पहले इस वर्ग का अपना मुरीद बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इसी तर्ज पर पूरे देश में ऋण माफी की घोषणा न करने की मजबूरी में छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित किया और दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6000 रुपये सीध उनके खाते में डालने की घोषणा की। यह महज चुनावी घोषणा न लगे इसलिए सरकार ने इसकी पहली 2000 रुपये की किस्त दिसंबर महीने से जारी करने का प्रावधान कर दिया। अब करमुक्त आय के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या जहां तीन करोड़ है, वहीं छोटे किसान के दायरे में 12 करोड़ किसान आएंगे।

सरकार के एक रणनीतिकारों के मुताबिक अंतरिम बजट और पूर्व की योजनाओं केमाध्यम से मोदी सरकार ने करीब 50 करोड़ लोगों को सीधा लाभ दिया है। इनमें 3 करोड़ मध्यम वर्ग, 12 करोड़ किसान, उज्जवला योजना लाभान्वित 6 करोड़, महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं के लाभान्वित 16 करोड़, असंगठित क्षेत्र के 13 करोड़ लोग शामिल हैं। अब पार्टी की योजना इस लाभान्वितों को खुद से जोड़े रखने की चुनौती है और इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने एक दर्जन से अधिक योजना तैयार की है।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को जवाब 


बीते करीब डेढ़ साल से किसान के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार और भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बने थे। उन्होंने ऋणमाफी के जरिए तीन राज्यों में भाजपा से सत्ता छीनी तो इसके जरिए अपने पक्ष में देशव्यापी माहौल बनाने में भी कामयाब रहे। बीते दिनों जब राहुल ने लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी देने की घोषणा की सरकार और भाजपा में हलचल मची। अब अंतरिम बजट घोषणा के सहारे 12 करोड़ किसानों को  नकद राशि देने व्यवस्था कर सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष की रणनीति के जड़ पर प्रहार करने की कोशिश की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed