फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government looking to provide a stable policy for next 30 years says Amit shah

अगले 30 साल तक देश में स्थिरता लाएगी मोदी सरकार की नीतियांः अमित शाह

Sat, 09 Sep 2017 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Sep 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Modi government looking to provide a stable policy for next 30 years says Amit shah
नोटबंदी की चौतरफा आलोचना और घटते आर्थिक दर (जीडीपी) के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीति का खुल कर बचाव किया। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (फिक्की) के विशेष समारोह में शाह ने कहा कि सरकार अगले 30 साल की ठोस आथिक नीति तैयार करने की तरफ अग्रसर है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसले उसी कवायद का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन

 
शाह ने कहा कि बैंकों के बही खाते की सफाई, फंसे कर्ज (नॉन परफार्मिंग असेट) की उगाही को प्रार्थमिकता देना और कोयला, स्पेक्ट्रम जैसे संसाधनों की पारदर्शिता के साथ निलामी सबके लिए टिकाऊ प्रगति का अवसर प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसे कदम  उठाए हैं जिससे आर्थिक व सामाजिक संस्थानों के फायदे में गरीब लोगों में भी बराबर हिस्सेदारी हो। शाह के मुताबिक, यूपीए सरकार के दौरान गरीबों तक सब्सिडी का फायदा पहुंचने से पहले ही कहीं गायब हो जाता था। इस सरकार ने उन सभी कमियों को दूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हाल के तिमाही जीडीपी की गिरावट (5.7 फीसदी) से ज्यादा निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था निश्चित और ठोस नतीजे की तरफ बढ़ रही है। इसके पीछे विभिन्न आर्थिक और समाजिक सुधार की दिशा में लिए गए अहम फैसले हैं। इसका फायदा सिर्फ एक खास वर्ग को नहीं बल्कि नीचले आर्थिक स्तर पर रहने वाले लोगों तक भी पहुंचेगा।


नोटबंदी की आलोचनाओं को खारिज करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को खुश करने और तारीफ लूटने के लिए फैसले नहीं लेती। सरकार के किसी भी फैसले के पीछे आम लोगों की उन्नति मुख्य मकसद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed