मोदी कार्यकाल के 180 दिन पूरे होने पर बोले पीएम मोदी- भारत पहले के छह महीने पूरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल ने 30 नवंबर को छह महीने पूरे कर लिए हैं। इसे लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो ट्वीट किया। उन्होने कहा कि सरकार ने कई फैसले लिए हैं, जिन्होंने देश के विकास को गति दी है, सामाजिक सशक्तिकरण को और एकता को बढ़ाया है।
अपने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने भारत पहले के छह महीने पूरे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित होकर और 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से एनडीए सरकार ने भारत को विकसित करने और नए सिरे से 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना जारी रखा है।'
During the last six months, we have taken numerous decisions that have furthered development, accelerated social empowerment and enhanced India’s unity. We aspire to do even more in the times to come, so that we create a prosperous and progressive New India. #6MonthsOfIndiaFirst
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2019
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'पिछले छह महीने के दौरान हमने कई निर्णय लिए हैं, जिन्होंने विकास को गति दी है, सामाजिक सशक्तिकरण को गति दी है और भारत की एकता को बढ़ाया है। हम आने वाले समय में और भी अधिक काम करने की आकांक्षा रखते हैं ताकि हम एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण कर सकें।'