फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government all party meeting parliament amid tension over LAC between India and China

भारत-चीन के बीच एलएसी पर तनाव, मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Wed, 16 Sep 2020 05:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Modi Government all party meeting parliament amid tension over LAC between India and China
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद के बीच मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा चीन के साथ विवाद पर लोकसभा में दिए गए बयान के बाद हो रही है।

विज्ञापन


संसद सत्र में सरकार की ओर से बयान दिया गया है, लेकिन विपक्ष की ओर से पूरे विवाद पर विस्तार से चर्चा की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर कांग्रेस ने लोकसभा में विरोध भी जताया, अब सरकार की ओर से चर्चा के लिए इस बैठक को बुलाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन



जब मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई और प्रश्नकाल को रद्द किया गया तब भी कांग्रेस, टीएमसी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा और चीन के मसले पर भागने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा में राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि लद्दाख में स्थिति गंभीर है और चीन एलएसी की मौजूदा स्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है। राजनाथ सिंह ने अप्रैल से अब तक की सभी जानकारी देते हुए कहा कि हम इस विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं, लेकिन अगर परिस्थिति बदली तो भारतीय सेना तैयार है।



चीन मसले पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस और पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल हर रोज ट्विटर के जरिए सरकार पर चीन विवाद पर गुमराह करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डरने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, बुधवार को भी राहुल ने सरकार के अलग-अलग बयान दिए जाने का दावा किया। बुधवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने एक जवाब में कहा कि पिछले छह महीने में चीन सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। जिस पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed