{"_id":"584f1cda4f1c1b6a6f64a221","slug":"modi-calls-himself-a-fakir-but-wears-rs-80-lakh-clothes-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खुद को फकीर कहने वाले मोदी सरकारी खर्चे पर पहनते हैं करोड़ोंं के कपड़े'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'खुद को फकीर कहने वाले मोदी सरकारी खर्चे पर पहनते हैं करोड़ोंं के कपड़े'
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 13 Dec 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि सरकारी खर्चे पर अस्सी करोड़ के कपड़े पहनने वाले बादशाह अपने आपको फकीर कहकर नोटबंदी के बाद लाइन में लगी देश की जनता का मखौल उड़ा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मैं तो फकीर हूं झोला लेकर चला जाऊंगा, देश की जनता उन्हें इतनी आसानी से नहीं भागने देगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सोमवार को टांडा-दढ़ियाल बाजपुर मार्ग तथा मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र के लोकार्पण के मौके पर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि कहीं मां ने बेटी की शादी के लिए पैसे न मिलने पर लाइन में लगे-लगे जान दे दी तो कहीं मां की मौत पर बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पूरे देश से ऐसी खबरें आ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इन सब बातों से अनजान बने हुए हैं। मोदी जी अगर पत्नी को पत्नी नहीं कह सकते, जिनकी मां ऑटो में बेटे का पता पूछती रही है, उनके मुंह से बेटियों की बात सुनना शोभा नहीं देता है। वह मां की कोख की बेइज्जती कर रहे हैं।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग अच्छे नहीं होते हैं। जो इंसान अपनों का नहीं हुआ वो अवाम का कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा की मोदी जी ने पिछले दो सालों में सरकारी खर्चों पर अस्सी करोड़ के कपड़े पहने हैं और कहते हैं झोला लेकर चला जाऊंगा।
पूरे देश को लाइन में लगा दिया, अपने पैसे के लिए भी भिखारी बना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में कहा कि मित्रों अच्छे दिन आएंगे लेकिन वो ठगने वालों की तरह नहीं सच के अच्छे दिन आएंगे।