पीएम ने बुलाई केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक, पाक पर हो सकता है कड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में उड़ी हमले और उसके बाद के हालात पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से उड़ी के समीप नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन और कच्छीपुरा में 10 पाकिस्तानी आतंकियों को सेना द्वारा मार गिराए जाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
जानकारों के अनुसार बैठक में उड़ी हमले का जवाब कैसे दिया जाए इस पर भी फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि कल तड़के उड़ी में सेना के कैंप पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।
इस हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आम लोगों से लेकर राजनेता तक में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। हर भारतीय की एक मांग है कि सरकार पाकिस्तान को इस हिमाकत के लिए माकूल जवाब दे ताकि वह दोबारा इस तरह की हरकत करने से पहले दो बार सोचे।
घुसपैठ करते मारे गए 10 आतंकी
सेना ने मंगलवार को उड़ी सेक्टर में ही आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों को ढेर कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक उड़ी सेक्टर के लक्षीपोरा इलाके में एलओसी पर 12 से 15 आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ कर रहा था।
इसी दौरान एलओसी पर मुस्तौद जवानों ने उनको ललकारा और समर्पण करने को कहा ।
इस पर आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में आठ आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है हालांकि सेना की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।