फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Cabinet: These people got call from the PMO to make them ministers in Modi 3.0, this formula was prepared

Modi Cabinet: मोदी 3.0 में मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से इन्हें गया फोन, तैयार हुआ ये फॉर्मूला

Sun, 09 Jun 2024 11:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Jun 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रह्लाद जोशी  और धर्मेंद्र प्रधान रविवार को शपथ लेने वालों में शामिल होंगे। अनुराग ठाकुर के साथ-साथ भाजपा के कुछ नए चेहरों को भी मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
loader
Modi Cabinet: These people got call from the PMO to make them ministers in Modi 3.0, this formula was prepared
Modi 3.0 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 9 जून को लगातार तीसरी बार अपने पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रचेंगे। मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया जाना है, उन्हें शनिवार रात से ही फोन किया जा रहा है। इसमें मोदी 2.0 के कुछ बड़े चेहरों के साथ-साथ भाजपा के कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं। एनडीए गठबंधन के सहयोगियों को भी शामिल करने के लिए कई लोगों को फोन कर दिया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए अब तक जो फॉर्मूला तय किया गया है, उसमें सहयोगी दलों के एक-एक बड़े नेताओं को कैबिनेट मंत्री के रूप में और एक नेता को राज्य मंत्री या स्वतंत्र प्रभार के मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए फोन किया गया है। 



अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रह्लाद जोशी  और धर्मेंद्र प्रधान रविवार को शपथ लेने वालों में शामिल होंगे। अनुराग ठाकुर के साथ-साथ भाजपा के कुछ नए चेहरों को भी मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पहले चरण में भाजपा और सहयोगी दलों को मिलाकर करीब तीन दर्जन नेता मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं, जबकि बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दलों की भावनाओं को संतुष्ट करते हुए उन्हें ज्यादा भूमिका दी जा सकती है। 


सहयोगी दलों में इन्हें गया फोन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी तेलगुदेशम पार्टी के कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार, टीडीपी नेता डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को मंत्री पद के लिए शपथ लेने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पार्टी के नेता केआर मोहन नायडू को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राजग के दूसरे सबसे बड़े सहयोगी जदयू के ललन सिंह का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। उनके साथ-साथ रामनाथ ठाकुर को भी शपथ लेने के लिए कहा गया है।    



एनडीए के सहयोगी दलों में हिंदुस्तान अवामी मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी को शपथ लेने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। वे रविवार सुबह ही अमित शाह के घर भी पहुंच गए हैं। अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल भी आज शपथ लेने वालों में शामिल होंगी। आरएलडी नेता जयंत चौधरी और लोजपा (रामविलास पासवान गुट) के नेता चिराग पासवान भी आज शपथ लेंगे। इन्हें भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहा गया है। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में मोदी 2.0 की तरह सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एनडीए ओबीसी समुदाय के साथ-साथ एससी-एसटी वर्ग को उचित मात्रा में प्रतिनिधित्व देते हुए मंत्रिंडल तैयार करेगा। इसमें ब्राह्मणों और राजपूत समुदाय को भी पर्याप्त भागीदारी दी जाएगी। इस बार के मंत्रिमंडल में उत्तर भारत और दक्षिण भारत का भी संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। भाजपा के कुछ नेता और एनडीए खेमे के सभी प्रमुख दलों से कम से कम एक-एक नेता मंत्रीपद की शपथ लेंगे। 

जेपी नड्डा ने बढ़ाई अटकलबाजी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने की 30 तारीख को समाप्त हो रहा है। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने से यह साफ हो गया है कि अब पार्टी संगठन का नेतृत्व करने के लिए कोई नया चेहरा सामने आने जा रहा है। यह कौन हो सकता है, भाजपा के अंदर इस पर अटकलबाजी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed