फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi and shah me today with bjp chief-minister

पीएम मोदी का 2022 तक का एक्शन प्लान, मुख्यमंत्रियों को दिए खास निर्देश

Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
modi and shah me today with bjp chief-minister

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मिशन 2019 की बैठक के बाद बताया कि देश में पार्टी के सभी सीएम और डिप्टी सीएम को पीएम द्वारा मिशन 2019 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कैसे काम करना है इस पर गाइडेंस दे दी गई है और साथ ही 2022 तक पीएम के नये भारत के लक्ष्य को भी कैसे प्राप्त करना है इसके बारे में भी चर्चा की जा चुकी है।  

विज्ञापन



सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस का एंटी पुअर और एंटी ओबीसी होने का नकाब उतर चुका है। पीएम की पिछड़ों को संवैधानिक ढाचें के अंदर लाने की प्रकिया की पहल हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के होने के चलते कभी पिछड़ों को सवैंधानिक ढाचें के अन्तर्गत नहीं आने दिया। 

मोदी सरकार के मिशन 2019 को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि, " पीएम ने 2022 के लिए एक रोडमेप तैयार किया है जिसमें देश के सभी राज्य और उनके कार्यान्वन को बीजेपी और पीएम मोदी द्वारा हर तील साल में मोनिटर किया जाएगा।  


बता दें कि मिशन 2019 के लिए हुई इस बैठक में 2022 तक किसानों की आमदनी को दुगना करने पर भी चर्चा हुई।

मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा  ने सोमवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अगले लोकसभा चुनाव का तानाबाना बुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।इस दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह न सिर्फ पार्टी शासित राज्यों के कामकाज की समीक्षा की, बल्कि राज्यों की बेहतर योजनाओं के अलावा केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की भी रिपोर्ट ली।


अब पीएम मोदी और शाह पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ इसी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक पर खासतौर पर चर्चा की।

बैठक में सबसे पहले सभी राज्यों ने अपने कामकाज की रिपोर्ट पेश की। इसमें महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं खास तौर पर उज्जवला योजना की स्थिति की जानकारी अनिवार्य तौर पर दी।

चूंकि इसी साल गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सहित कुछ अन्य राज्यों में जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया।


गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष शाह ने बीते मंगलवार को 31 केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिशन 2019 पर माथापच्ची कर अगले लोकसभा चुनाव में 360 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed