फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modernization of army is necessary to tackle of China and Pakistan

चीन और पाकिस्तान के खतरे से निपटने के लिए सेना का आधुनिकीकरण जरूरी: मोहंती

Thu, 21 Jan 2021 03:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
Modernization of army is necessary to tackle of China and Pakistan
लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती - फोटो : Wikipedia

भारतीय सेना के अगले उपप्रमुख का पद संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने बल के आधुनिकीकरण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के संयुक्त खतरे से निपटने के लिए सेना को अपनी क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में भारत के सामने सीमा पर चीन और पाकिस्तान से एक ही समय पर निपटना बड़ी चुनौती है। लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती लेफ्टिनेंट फिलहाल दक्षिणी कमान के प्रमुख हैं। वह जनरल एसके साहनी की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जरनल मोहंती ने बुधवार को सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा, सीमा पर चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए हमें आधुनिकीकरण में तेजी लाने, तकनीकी प्रगति हासिल करने और दोनों मोर्चों पर एक साथ सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण हमें क्षमता विकास, बुनियादी ढांचा विकास, बेहतर हथियार प्रणाली और बेहतर संचार की खरीद करनी होगी। दुनिया भर में युद्ध के मैदानों की प्रकृति तेजी से बदल रही है।

मौजूदा समय में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना संख्या बल बढ़ाने पर जोर नहीं दे रहे हैं, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकता पर जोर दे रहे हैं। सेना उपप्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद मेरी प्राथमिकता आधुनिकीकरण को आगे ले जाना और बल की क्षमता बढ़ाना होगी। 


पीएम मोदी से मिल रहा अपार समर्थन 
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, चीन बड़े पैमाने पर सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है, वहीं पाकिस्तान की भी मदद कर रहा है। हम भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे है। सबसे अहम है कि हमे हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री से अपार समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed