फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Moderate level earthquakes hits Gujarat and Mizoram

गुजरात और मिजोरम में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

Sun, 05 Jul 2020 09:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंफई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंफई Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Moderate level earthquakes hits Gujarat and Mizoram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

गुजरात और मिजोरम में रविवार शाम 20 मिनट के अंतराल पर मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। गांधीनगर के भारतीय भूगर्भ विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आईएसआर) के अधिकारी ने कहा कि गुजरात के कच्छ जिले में रविवार शाम पांच बजकर 11 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र भचाऊ से करीब 14 किलोमीटर दूर था।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उससे पहले दोपहर को एक बजकर 50 मिनट से लेकर चार बजकर 32 मिनट तक 1.8, 1.6, 1.7 और 2.1 तीव्रता के चार हल्के झटके महसूस किए गए थे। आईएसआर गुजरात सरकार के तहत आने वाला संस्थान है।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले एनसीएस ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.9 थी। इसी क्षेत्र में 14 जून को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसे पूरे सौराष्ट्र क्षेत्र में महसूस किया गया था और लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्छ जिला भूकंपीय क्षेत्र के बहुत उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में आता है और वहां नियमित तौर कम तीव्रता के झटके आते रहे हैं। 2001 में आया भूकंप पिछले दो सदियो में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे ज्यादा विनाशकारी भूकंप था।

मिजोरम में भी भूकंप

दूसरा भूकंप शाम पांच बजकर 26 मिनट पर मिजोरम के चम्पाई जिले में आया जिसकी तीव्रता 4.6 थी। अधिकारियों ने बताया कि यह तीन सप्ताह से कम समय में पूर्वोत्तर राज्य में आया सातवां भूकंप है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप शाम करीब पांच बजकर 26 मिनट पर आया और इसका केंद्र चम्पाई से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में जमीन से 77 किलोमीटर नीचे स्थित था।

भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित चम्पाई जिले में पिछले तीन दिन में आया यह दूसरा भूकंप है और 18 जून के बाद से आया सातवां है।

पिछले 15 दिनों में छठी बार हिला मिजोरम

पिछले 15 दिनों में राज्य में छठी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सबसे पहले रविवार (21 जून) की शाम राजधानी आइजोल के 25 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में भूकंप आया था। इसके बाद 12 घंटे के भीतर चंफई में 5.5 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

वहीं, मंगलवार (23 जून) को एक बार फिर से 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। बुधवार (24 जून) को चौथी बार मिजोरम के चंम्पाई से 31 किलोमीटर दक्षिण में भूकंप आया था। शुक्रवार तीन जुलाई को पांचवी बार और आज छठी बार 15 दिन के भीतर मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed