फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Mobile Tower do not effect any one'

मोबाइल टावरों के विकिरण से किसी जीव को हानि नहीं

Thu, 05 May 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 12:49 AM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने हजारों शोध का हवाला देते हुए किया दावा
  • कहा, दुनिया में कहीं नहीं बस भारत में उठाए जाते हैं सवाल

विज्ञापन
'Mobile Tower do not effect any one'
र‌वि शंकर प्रसाद - फोटो : pti

विस्तार

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि मोबाइल टावरों और मोबाइल हैंडसेटों से होने वाले विकिरण से इंसान सहित किसी भी जीव को हानि नहीं पहुंचती।

विज्ञापन


लोकसभा में उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बीते तीन दशक में विभिन्न देशों में कराए गए करीब 25000 शोध और अध्ययनों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इनमें से एक के रिपोर्ट में भी विकिरण से हानि की पुष्टि नहीं हुई है। प्रसाद ने इस दौरान सांसदों को ऐसे मुद्दे उठाने के प्रति आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि भारत-चीन ही नहीं बल्कि दुनिया के विकसित देशों में भी मोबाइल टावरों का व्यापक प्रयोग होता है। मगर इन देशों में इस तरह के मामले उठाए नहीं जाते। प्रश्नकाल के दौरान सांसद वीणा देवी ने मोबाइल टावरों और हैंडसेटों के दुष्प्रभाव पर चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके विकिरण से मनुष्य पर प्रतिकूल अभाव तो पड़ता ही है। इसके अलावा पशु पक्षी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विकिरण के कारण चिड़िया की कई प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। जबकि यह भी देखा गया है कि कई पशु मोबाइल टावरों के ईर्द-गिर्द नहीं जाते। इस पर प्रसाद ने इसे मिथ्या प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की आशंकाओं के मद्देनजर ही संचार और विज्ञान मंत्रालय भी एक अध्ययन करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने इसके साथ ही सांसदों को परोक्ष रूप से ऐसे मुद्दों से दूरी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सांसदों को यह समझना चाहिए कि सिर्फ भारत में ही ऐसे मामले क्यों उठाए जा रहे हैं। देश में इस समय अधिकांश लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें से कई लोग मोबाइल पर ही इंटरनेट का भी उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed