{"_id":"5d5d657f8ebc3e6c4118b9ea","slug":"mns-worker-who-committed-suicide-disappointed-with-the-ed-notice-to-me-says-raj-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे ईडी का नोटिस मिलने से निराश था आत्महत्या करने वाला मनसे कार्यकर्ता : राज ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुझे ईडी का नोटिस मिलने से निराश था आत्महत्या करने वाला मनसे कार्यकर्ता : राज ठाकरे
Wed, 21 Aug 2019 09:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक कार्यकर्ता ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जबकि पार्टी ने दावा किया है कि यह कार्यकर्ता मनसे प्रमुख राज ठाकरे को आईएल एंड एफएस घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए नोटिस की वजह से ‘परेशान’ था।
विज्ञापन
ठाणे पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रवीण चौगले (27) के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ठाकरे ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा कि उन्हें इससे गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस तरह का कोई अतिवादी कदम नहीं उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
मनसे प्रमुख ने कहा, प्रवीण चौगले की मौत की के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। उन्होंने ईडी द्वारा मुझे नोटिस भेजे जाने की खबर से परेशान होकर यह कदम उठाया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, मैं दोहराता हूं कि हमें ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए, जो आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करे और जिससे किसी निजी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो। मनसे की ठाणे इकाई के प्रवक्ता नयनेश पाटनकर ने आरोप लगाया कि चौगुले यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह राज ठाकरे को दिए गए ईडी के नोटिस से अवसादग्रस्त एवं क्रोधित था।
उसने अपनी जान देने से पहले अपनी भावनाओं को फेसबुक पर अभिव्यक्त किया था। उधर, पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस उप निरीक्षक महेश कावड़े ने कहा कि प्रवीण चौगुले को शराब की लत थी और वह अवसादग्रस्त भी था। कावड़े ने कहा कि चौगले ने मंगलवार को कलवा टाउनशिप क्षेत्र में अपने घर में कथित तौर पर केरोसीन तेल छिड़ककर आग लगा ली।