{"_id":"5e887e7f8ebc3e77b31a5092","slug":"mns-raj-thackeray-says-members-of-tabligi-jamaat-should-be-killed-by-firing-bullets-instead-giving-them-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे के बिगड़े बोल, कहा- तब्लीगी जमात के सदस्यों को इलाज के बजाए गोली मार देना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज ठाकरे के बिगड़े बोल, कहा- तब्लीगी जमात के सदस्यों को इलाज के बजाए गोली मार देना चाहिए
Sat, 04 Apr 2020 06:03 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अस्पताल में पृथक इकाई में रखे जाने के दौरान महिला चिकित्सा कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले तब्लीगी जमात के सदस्य किसी साजिश में शामिल हैं और उन्हें गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों को चिकित्सा सुविधा देने पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
मनसे प्रमुख ने मांग की कि लोगों के भीतर भरोसा जगाने के लिए ऐसे लोगों की पिटाई की जानी चाहिए और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लड़ रहा है उस समय लोग ज्यादा संतुष्ट होते अगर प्रधानमंत्री मौजूदा परिस्थितियों के बारे में बात करते बजाए कि केवल मोमबत्ती और दीया जलाने के बारे में।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम दिए अपने संदेश में लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता प्रकट करने के लिए रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बालकनी, छतों आदि पर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की बत्ती जलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पुलिस और चिकित्सा कर्मियों पर हमले पर ठाकरे ने कहा कि हम देख रहे हैं कि स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे पुलिस कर्मियों पर हमले किए जा रहे हैं उनके के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले ऐसे लोगों को गोली मार देनी चाहिए। क्यों उनका इलाज किया जा रहा है? एक अलग हिस्सा बनाया जाना चाहिए और उनका इलाज रोक देना चाहिए।