फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Uddhav dubs Fadnavis a worthless home minister; he hits back with 'weak' ex-CM jibe

Maharashtra: उद्धव ने फडणवीस को बताया 'बेकार' गृहमंत्री, पूर्व सीएम का पलटवार- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें

Tue, 04 Apr 2023 06:18 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 04 Apr 2023 06:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे एक 'कमजोर' मुख्यमंत्री थे जिन्होंने सत्ता के लिए अपनी विचारधारा का त्याग कर दिया।
 

विज्ञापन
Maharashtra: Uddhav dubs Fadnavis a worthless home minister; he hits back with 'weak' ex-CM jibe
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बेकार गृह मंत्री करार दिया और उनका इस्तीफा मांगा। ठाकरे का यह बयान उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमले के बाद आया है। वहीं फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें महत्व देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं: उद्धव 
उद्धव ने अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ ठाणे शहर के एक अस्पताल में घायल पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात की। यहां मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि महिला पार्टी कार्यकर्ता के पेट में लात मारी गई जबकि वह गिड़गिड़ा रही थी कि उसका इलाज चल रहा है। उद्धव ने आगे कहा कि महाराष्ट्र को एक बेकार गृहमंत्री मिला है। एक लाचार और चापलूस यहां का गृहमंत्री है। जब शिंदे गुट के लोगों ने उनकी पार्टी के लोगों पर हमला किया तो वह कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


गृहमंत्री फडणवीस ने किया पलटवार 
वहीं ठाकरे के बयान पर गृहमंत्री फडणवीस की भी प्रतिक्रिया आई है। नागपुर में गृहमंत्री ने कहा, 'मैं उन्हें (ठाकरे को) उसी भाषा में जवाब दे सकता हूं, लेकिन मैं उस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा। उन्होंने अपना सारा काम घर से किया और कभी लोगों के बीच नहीं गए, और लोग इसके बारे में जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने गलत किया है उन्हें जेल में डालेंगे: फडणवीस
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ठाकरे 'इतने कमजोर' थे कि वह जेल में बंद दो मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए नहीं कह सकते थे क्योंकि उन्हें अपना पद खोने का डर था। उन्होंने कहा, 'वह व्यक्ति (ठाकरे) जो ढाई साल तक घर पर रहा, उसे हमें राजनीति नहीं सिखानी चाहिए और हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।' फडणवीस ने कहा कि कई लोगों को उनके गृहमंत्री होने से दिक्कत है लेकिन जिन लोगों ने गलत किया है उन्हें जेल में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed