{"_id":"6598582ebf565da5760121e9","slug":"mla-narendra-bhondekar-convoy-vehicle-hits-rickshaw-and-two-wheeler-in-yavatmal-maharashtra-news-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: यवतमाल में विधायक के काफिले की गाड़ी ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: यवतमाल में विधायक के काफिले की गाड़ी ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल
Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
सार
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े सात बजे दिग्रस के पास हुई, जब भंडारा के विधायक नरेंद्र बोंडेकर अपने निर्वाचन क्षेत्र लौट रहे थे। उनके काफिले में शामिल पुलिस वाहन एक ऑटो-रिक्शा और एक दोपहिया वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार शाम एक विधायक के काफिले में शामिल पुलिस वाहन ने एक ऑटो-रिक्शा और एक दोपहिया वाहन की टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े सात बजे दिग्रस के पास हुई, जब भंडारा के विधायक नरेंद्र बोंडेकर अपने निर्वाचन क्षेत्र लौट रहे थे। उनके काफिले में शामिल पुलिस वाहन एक ऑटो-रिक्शा और एक दोपहिया वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण दोपहिया वाहन चला रहे गजानन जकाते (50) गिर पड़े और चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि ऑटो-रिक्शा में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुंबई के कई संग्रहालयों को मिली बम विस्फोट की धमकी
इधर, प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय सहित मुंबई के कई संग्रहालयों को बम विस्फोट की चेतावनी देते हुए धमकी भरे ईमेल मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि धमकी भरे मेल कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संग्रहालयों को भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इन संग्रहालयों की जांच की, लेकिन विस्फोटक या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन