फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MK Stalin wrote letter to 7 states and expressed concern over the delimitation process

Politics: 'परिसीमन संघवाद पर बड़ा हमला, नहीं होने देंगे अन्याय'; सात राज्यों को स्टालिन ने लिखा पत्र

Sat, 08 Mar 2025 06:15 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Mar 2025 06:15 AM IST
सार

स्टालिन ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की। कहा, परिसीमन के बाद तमिलनाडु जैसे उन राज्यों का प्रभाव घट सकता है, जिन्होंने अपनी जनसंख्या को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया है।

विज्ञापन
MK Stalin wrote letter to 7 states and expressed concern over the delimitation process
एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि परिसीमन संघवाद पर जबरदस्त हमला है। यह संसद में हमारी आवाज को छीनकर जनसंख्या नियंत्रण सुनिश्चित करने वाले राज्यों को दंडित करने के बराबर है। हम इस अन्याय को नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


स्टालिन ने शुक्रवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की। कहा, परिसीमन के बाद तमिलनाडु जैसे उन राज्यों का प्रभाव घट सकता है, जिन्होंने अपनी जनसंख्या को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया है। स्टालिन ने पत्र में केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ ओडिशा, बंगाल व पंजाब के मुख्यमंत्रियों से आगामी परिसीमन अभ्यास के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) में शामिल होने का आग्रह किया। इस मुद्दे को लेकर हाल ही में स्टालिन ने तमिलनाडु में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित परिसीमन का विरोध किया। साथ ही इस चुनौती का सामना कर रहे राज्यों के साथ जेएसी बनाने पर सहमती बनी है। द्रमुक की ओर से कहा गया है कि जेएसी राज्यों के प्रतिनिधित्व की रक्षा करने और परिसीमन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए मिलकर काम करेगी। राज्यों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रणनीति बनाने के लिए 22 मार्च को चेन्नई में जेएसी की पहली बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


हिंदी उपनिवेशवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे
साथ ही स्टालिन ने कहा कि हिंदी उपनिवेशवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर राज्य को हिंदी लागू करने की धमकी देकर भड़काने का आरोप लगाया। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ही हमें अन्य राज्यों में पत्र भेजने के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन के जरिये बदले की राजनीति कर रही भाजपा : रेवंत रेड्डी
नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के जरिये दक्षिणी राज्यों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने केंद्र से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय राजधानी में रेड्डी ने कहा, भाजपा संसदीय सीटों के परिसीमन के माध्यम से दक्षिण भारत का संसदीय प्रतिनिधित्व को कम करना चाहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed