फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram: NIA raids in two areas action in the case related to the recovery of explosives

मिजोरम: दो इलाकों में एनआईए की छापेमारी, विस्फोटक की बरामदगी से जुड़े मामले में कार्रवाई

Fri, 15 Apr 2022 07:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Apr 2022 07:57 PM IST
सार

दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चॉकलेट खरीदने के लिए सीमा पार कर भारत में चोरी छिपे घुसे एक बांग्लादेशी किशोर को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Mizoram: NIA raids in two areas action in the case related to the recovery of explosives
nia - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने शुक्रवार को मिजोरम में छापेमारी की। बताया जा रही है कि एनआईए ने राज्य के दो स्थानों पर छापे मारे। एनआइए के एक अधिकारी ने बताया कि मामला एक वाहन से 2421.12 किलोग्राम विस्फोटक मामले से जुड़ा है। इसमें 1,000 डेटोनेटर और 4,500 मीटर डेटोनेटर फ्यूज शामिल हैं। इसके साथ ही छापेमारी में 21 जनवरी को मिजोरम से 73,500 रुपये और 9,35,500 म्यांमार क्यात की बरामदगी से जुड़े साक्ष्य जुटाने जुटाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, एक वाहन से जब्त किए गए 24.21 क्विंटल विस्फोटकों में 1000 डेटोनेटर और 4500 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज शामिल हैं। एजेंसी ने बताया कि इसके अलावा साढ़े 73 हजार रुपये और 9,35,500 क्यात (म्यांमार की मुद्रा) बरामद किए गए। यह मामला सबसे पहले जनवरी में मिजोरम के सइहा जिला स्थित तिपा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को गत मार्च में एनआईए ने दोबारा दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि दो आरोपियों के परिसर में तलाशी के दौरान सबूत के रूप में कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


चॉकलेट खरीदने चोरी-छिपे भारत में घुसे बांग्लादेशी किशोर को बीएसएफ ने पकड़ा
दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चॉकलेट खरीदने के लिए सीमा पार कर भारत में चोरी छिपे घुसे एक बांग्लादेशी किशोर को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। बीएसएफ का कहना है कि बांग्लादेश में शाल्दा नदी के करीब एक गांव का रहने वाला इमान हुसैन अकसर नदी तैरकर अपनी पसंदीदा चॉकलेट खरीदने के लिए त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में आता था। शाल्दा नदी दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ का कहना है कि इमान कांटेदार ताड़ की बाड़ के नीचे एक सुरंगनुमा होल बनाया हुआ था जिसके जरिये वह त्रिपुरा के कलामचौरा गांव में चॉकलेट खरीदने आता था और इसी रास्ते से वह वापस लौट जाता था। हालांकि उसके इस कारनामे का भंडाफोड़ 13 अप्रैल को हो गया जब बीएसएफ ने हुसैन को ऐसा करते पकड़ लिया। 


सोनमुरा एसडीपीओ बनोज बिप्लव दास ने बताया कि बीएसएफ ने किशोर को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह बांग्लादेश के कोमिल्ला जिले का रहने वाला है। साथ ही उसने स्वीकार किया कि वह चॉकलेट खरीदने के लिए भारत में घुसा था। उसके पास से केवल 100 बांग्लादेशी टका मिले। इसके अलावा कोई गैरकानूनी चीज नहीं मिली। उसे बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश के लिए गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे फिर से कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा, तभी अगली कार्रवाई का फैसला होगा। उसके परिवार से अभी तक किसी ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed