फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Heroin worth 13 crore seized in Aizawl NIA Arrests One more in explosives recovery Case Updates

Mizoram: आइजोल से 13 करोड़ की हेराइन जब्त; 2400 किलो विस्फोटकों की बरामदगी मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 23 Nov 2022 10:03 AM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 10:03 AM IST
सार

एनआईए ने 2,400 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों की बरामदगी के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आशंका है कि विस्फोटक म्यांमार सरकार के खिलाफ लड़ रहे एक समूह के लिए बनाए गए थे।

विज्ञापन
Mizoram Heroin worth 13 crore seized in Aizawl NIA Arrests One more in explosives recovery Case Updates
हेरोइन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : twitter

विस्तार

मिजोरम पुलिस ने आइजोल जिले से 2.76 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मिजोरम पुलिस ने बताया कि सोमवार रात 11:45 बजे आइजोल जिले में जोनुआम पुलिस चौकी पर MZU रोड के किनारे 22 काले पॉलीथिन बरामद की गई। जांच करने पर 2.76 किलोग्राम वजन की हेरोइन के कुल 215 साबुन मिले बरामद किए गए। 
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 2,400 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों की बरामदगी के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आशंका है कि विस्फोटक म्यांमार सरकार के खिलाफ लड़ रहे एक समूह के लिए बनाए गए थे। जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि लालरिंगसंगा को सोमवार को आइजोल से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


मामला 21 जनवरी को मिजोरम के टीपा का है। यहां एक वाहन से 2,421 किलोग्राम विस्फोटक, 1,000 डेटोनेटर, 4,500 मीटर डेटोनेटर फ्यूज तार, 73,500 रुपये तथा 9.35 लाख से अधिक म्यांमार की मुद्रा क्यात बरामद की गई थी। यह खेप म्यांमार के संगठन के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed