{"_id":"5ba272f8867a557f174459ef","slug":"mizoram-has-the-highest-hiv-aids-patient-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में देश के सबसे अधिक एड्स के मरीज, इतनी है संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में देश के सबसे अधिक एड्स के मरीज, इतनी है संख्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल देश में सबसे अधिक एचआईवी संक्रमित वयस्कों के मामले मिजोरम से सामने आए। राज्य में इसके लिए जिन लोगों के खून के नमूनों की जांच की गई, उनमें से 2.04 फीसदी लोग इससे ग्रस्त पाए गए। मिजोरम एड्स नियंत्रण सोसायटी (एमएसएसीएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि राज्य में अक्तूबर 1990 से इस साल अगस्त तक कम से कम 18,081 लोग एचआईवी से संक्रमित पाए गए। यह संख्या 11 लाख की आबादी वाले राज्य का 1.6 फीसदी है। पिछले साल 16 नवंबर को मिजोरम विधानसभा को सूचित किया गया था कि राज्य में 14,632 एचआईवी ग्रस्त लोगों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से जारी की गई एचआईवी अनुमान रिपोर्ट-2017 के अनुसार मिजोरम उन पांच राज्यों में शामिल है जहां संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर इसमें कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम के बाद मणिपुर में 1.43 प्रतिशत और नगालैंड में 1.15 फीसदी मामले मिले हैं।
विज्ञापन