{"_id":"61eaade7ba51221b5c026397","slug":"mizoram-earthquake-about-6-magnitude-tremors-felt-in-champai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram Earthquake: मिजोरम में कांपी धरती, चंपाई में 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram Earthquake: मिजोरम में कांपी धरती, चंपाई में 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए
Fri, 21 Jan 2022 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:28 PM IST
सार
एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंपाई से 58 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। भूकंप दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में आया। फिलहाल किसी तरह के जनमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर चंपाई के समीप रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंपाई से 58 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। भूकंप दोपहर तीन बजकर 42 मिनट पर सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में आया। फिलहाल किसी तरह के जनमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया
मिजोरम के बाद शुक्रवार रात करीब 8.48 बजे अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई है। पीटीआई ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव दानी सालू के हवाले से खबर दी है कि भूकंप के झटके लगने के बाद तत्काल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र 94 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित पंगिन में 10 किलोमीटर की गहराई में था। सालू ने कहा कि जिला प्रशासन को भूकंप आने के बाद अलर्ट किया गया। किसी तरह की संपत्ति या फिर जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन