{"_id":"63017427a9142402f5596d10","slug":"mizoram-cm-zoramthanga-apologizes-for-daughters-misbehavior-slaps-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram : मिजोरम के सीएम जोरामथंगा ने बेटी के दुर्व्यवहार के लिए मांगी माफी, डॉक्टर को जड़ दिया था थप्पड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram : मिजोरम के सीएम जोरामथंगा ने बेटी के दुर्व्यवहार के लिए मांगी माफी, डॉक्टर को जड़ दिया था थप्पड़
Sun, 21 Aug 2022 05:24 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, आइजोल।
एजेंसी, आइजोल।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 21 Aug 2022 05:24 AM IST
विज्ञापन
जोरमथंगा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने बेटी के दुर्व्यवहार के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर डॉक्टर से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी रूप में अपनी बेटी के व्यवहार को सही नहीं ठहरा सकते। दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में सीएम की बेटी मिलारी छांग्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक डॉक्टर को क्लीनिक में मारते दिख रही हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मिजोरम के चिकित्सकों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई।
विज्ञापन
घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मिजोरम चैप्टर ने विरोध स्वरूप दिनभर सदस्यों को काले बैज लगाने को कहा। वहीं, करीब 800 लोगों ने धरना दिया। प्रदर्शकारी लाल्हुटांगी हमार ने कहा कि छांग्ते ने आइजोल के चर्म रोग विशेषज्ञ के साथ बुधवार को दुर्व्यवहार किया था, क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें परामर्श के लिए पहले समय लेने को कहा था। इससे पहले, सीएम के बेटे रामथानसियामा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी और कहा था कि उनकी बहन मानसिक तनाव के कारण अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन