फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Bhairabi Sairang Railway Project ongoing pillar heightened more than 42 metre from Qutub Minar news an

Mizoram: भैरबी-साईरंग नई रेल परियोजना प्रगति पर, 93 प्रतिशत काम पूरा, कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है स्तंभ

Mon, 22 Jul 2024 11:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 22 Jul 2024 11:21 PM IST
सार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि किफायती और पर्यावरण अनुकुल रेल सेवाओं से राज्य में लगभग सभी विकास कार्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भैरबी और साईरंग के बीच 51.38 किलोमीटर लंबी नई लाइन को चार सेक्शनों में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन
Mizoram Bhairabi Sairang Railway Project ongoing pillar heightened more than 42 metre from Qutub Minar news an
भैरबी और साईरंग के बीच है परियोजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेल विभिन्न नई रेल लाइन परियोजनाओं को पूरा कर पूर्वोत्तर राज्यों के कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। रेल मंत्रालय की राजधानी संपर्क परियोजनाओं के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों की राजधानियों को जोड़ने के लिए नई रेल लाइनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम को देश के शेष हिस्से से जोड़ने के लिए भैरबी-साईरंग नई लाइन रेल परियोजना एक ऐसी परियोजना है, जो पूर्ण होने की ओर है। एक बार परियोजना पूरी हो जाने के बाद मिजोरम के लोगों के लिए संचार और वाणिज्य के मामले में यह एक गेम चेंजर परियोजना होगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि किफायती और पर्यावरण अनुकुल रेल सेवाओं से राज्य में लगभग सभी विकास कार्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भैरबी और साईरंग के बीच 51.38 किलोमीटर लंबी नई लाइन को चार सेक्शनों में विभाजित किया गया है। ये हैं भैरबी-होरटोकी, होरटोकी-कौनपुई, कौनपुई-मुआलखांग और मुआलखांग- साईरंग। अब तक इस परियोजना का 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन




सब्यसाची ने बताया कि भैरबी-साईरंग रेलवे परियोजना में दुर्गम क्षेत्रों में कई सुरंगों और पुलों का निर्माण कार्य शामिल हैं। इस परियोजना में सुरंगों की कुल लंबाई 12853 मीटर है, जिसमें से 12807 मीटर सुरंग बनाने का काम पूरा हो चुका है। परियोजना में कुल 55 बड़े पुल और 89 छोटे पुल होंगे, जिनमें से 47 बड़े पुलों और 87 छोटे पुलों का निर्माण कार्य अब तक पूरा हो चुका है। साईरंग स्टेशन के पहुंच पर पुल संख्या 196 के स्तंभ पी - 4 के निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है, जो परियोजना का सबसे ऊंचा स्तंभ है। इसकी ऊंचाई 104 मीटर है, जो कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है। इस परियोजना में 5 रोड ओवर ब्रिज और 6 रोड अंडर ब्रिज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे- होरटोकी, कौनपुई, मुआलखांग और साईरंग। उन्होंने बताया कि यद्यपि इस परियोजना के निष्पादन में कई चुनौतियां हैं। इसके बावजूद पूर्वोत्तर सीमा रेलवे इस परियोजना को जल्द से जल्द चालू करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सभी प्रकार के प्रयास कर रही है। सब्यसाची ने बताया कि यह नई रेल परियोजना मिजोरम के लोगों को बेहतर यातायात प्रदान करेगी। क्षेत्र में लघु उद्योगों को विकसित करने में मदद करेगी और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करेगी। यह परियोजना स्थानीय आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस पहाड़ी राज्य में यात्रियों और विभिन्न सामग्रियों एवं वस्तुओं के परिवहन पर होने वाले खर्च में काफी कमी आएगी। मिजोरम की राजधानी और असम के आस-पास के स्थानों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इस क्षेत्र के लोगों को देश भर में लंबी दूरी की पहुंच और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed