फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Assembly Election 2018 LIVE updates

Mizoram Election: लोगों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, हुई 75 फीसदी वोटिंग

Wed, 28 Nov 2018 04:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 28 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Mizoram Assembly Election 2018 LIVE updates
मिजोरम चुनाव- 106 वर्षीय महिला ने किया मतदान

मिजोरम में 40 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान का समय खत्म हो गया है। आज के इस मतदान में 7.70 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए जबकि भाजपा पूर्वोत्तर के आखिरी गढ़ में कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए जोर आजमाइश में लगी है।

विज्ञापन


Updates : 

-मिजोरम में शाम पांच बजे तक हुआ लगभग 75 प्रतिशत मतदान। 

- दोपहर 3 बजे तक 67 फीसदी वोटिंग

-कवर्थाह में 106 वर्षीय महिला वोट डाले पहुंची। 

 



विज्ञापन
विज्ञापन


- 1 बजे तक 49 फीसदी मतदान की खबर

- 42 वीवीपीएटी मशीनों में मिली दिक्कत

-11 बजे तक 29 फीसदी मतदान

- सुबह के 9 बजे तक मिजोरम में 15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। 

- पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं मिजोरम के अपने भाई और बहनों से अपील करता हूं खासकर राज्य के गतिशील युवाओं से कि वो बड़ी संख्या में मतदान करें।

- मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू 

1987 में एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में कांग्रेस और मिजोरम नेशनल पार्टी (एमएनएफ) सत्ता में है। आज के इस मतदान में दिलचस्प बात यह है कि आज तक कोई भी पार्टी राज्य में दो बार से अधिक सरकार नहीं बना सकी है।

मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। राज्य की आबादी करीब 10 लाख है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed