{"_id":"672b59f62f1f510aed096135","slug":"mithun-chakraborty-sued-over-shoot-speech-bengal-police-takes-action-on-complaint-against-bjp-leader-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: 'गोली मार' वाले भाषण पर मिथुन चक्रवर्ती पर मुकदमा, भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत पर बंगाल पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: 'गोली मार' वाले भाषण पर मिथुन चक्रवर्ती पर मुकदमा, भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत पर बंगाल पुलिस की कार्रवाई
Wed, 06 Nov 2024 05:29 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:29 PM IST
सार
भाजपा के एक कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि हमें ऐसा कार्यकर्ता चाहिए जो कहे, मार तेरे पास कितनी गोलियां हैं। हम 2026 में पश्चिम बंगाल का मसनद (सिंहासन) लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
Please wait...
विस्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 27 अक्तूबर को उतर 24 परगना जिले में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि हमें ऐसा कार्यकर्ता चाहिए जो कहे, मार, तेरे पास कितनी गोलियां हैं। हम 2026 में पश्चिम बंगाल का मसनद (सिंहासन) लेकर रहेंगे। मामले में शिकायत के बाद बिधाननगर दक्षिण थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 27 अक्तूबर को सॉल्ट लेक क्षेत्र के ईजेसीसी में मिथुन चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
मिथुन चक्रवर्ती को इसी साल फिल्म क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 27 अक्तूबर के कार्यक्रम में कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल का मसनद (सिंहासन) भाजपा का होगा। इसके लिए हमें ऐसा कार्यकर्ता चाहिए जो सामने से लड़े। ऐसा कार्यकर्ता चाहिए जो कहे, मार, तेरे पास कितनी गोलियां हैं। हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए कुछ भी करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद हुमायूं कबीर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा था कि किसी को भी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का मतदान से दूर रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता करारा जवाब देंगे।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुकदमे को बदले की राजनीति का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि उनके भाषण में कुछ भी भड़काऊ नहीं है। ये कुछ और नहीं बल्कि पुलिस को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर डराने की कोशिशें हैं।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन