{"_id":"61fb8f0ea8b2145aa3291a91","slug":"misson-moon-india-will-launch-its-third-moon-mission-chandrayaan-3-in-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Misson Moon: इसरो अगस्त में लांच करेगा चंद्रयान -3 मिशन, लोकसभा में दी गई जानकारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Misson Moon: इसरो अगस्त में लांच करेगा चंद्रयान -3 मिशन, लोकसभा में दी गई जानकारी
Thu, 03 Feb 2022 01:45 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:45 PM IST
सार
चंद्रयान -3 में हो रही देरी के सवाल पर जवाब देते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई मिशन में कोरोना महामारी के कारण देरी हुई है।
विज्ञापन
Misson Moon
- फोटो : Social Media
विस्तार
चंद्रयान-2 मिशन के लगभग 2 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल अगस्त महीने में चंद्रयान -3 मिशन को लांच करेगा। इस बात बात की जानकारी भारतीय अंतरिक्ष विभाग ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में दी है। सदन में चंद्रमा मिशन को लेकर हो रही देरी के ऊपर सवाल किया गया था।
विज्ञापन
सभी टेस्ट पूरे
अंतरिक्ष विभाग ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि चंद्रयान-2 मिशन से सबक लेते हुए और वैश्विक विशेषज्ञों से राय लेकर मिशन चंद्रयान -3 के लिए कार्य जारी है। विभाग ने आगे बताया कि इस मिशन के लिए जरूरी सभी जांच और टेस्ट को पूरा कर लिया गया है। चंद्रयान -3 को इस साल अगस्त महीने में लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के कारण देरी
चंद्रयान -3 में हो रही देरी के सवाल पर जवाब देते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि कई मिशन में कोरोना महामारी के कारण देरी हुई है। अंतरिक्ष क्षेत्र के मामले में हुए सुधारों और मांग-संचालित मॉडल के अनुसार यह परियोजनाएं अब भी प्राथमिकता में हैं।
विज्ञापन
चंद्रयान -1 से ली जाएगी प्रेरणा
चंद्रयान -3 मिशन अपनी प्रेरणा साल 2008 के अक्तूबर महीने में लांच किए गए चंद्रयान -1 मिशन से लेगा। इसने चंद्रमा की सतह पर जल की खोज जैसे बड़े कार्य किए थे। चंद्रयान -3 साल 2021 में ही लांच किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी देखने को मिली।
चंद्रयान -2 नहीं हो पाया था सफल
चंद्रयान -3 को पिछले चंद्रयान -2 मिशन के करीब दो सालों बाद लांच किया जा रहा है। इस मिशन को पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई थी। यान का लैंडर और रोवर अपने गंतव्य से दूरी पर क्रैश हो गया था। हालांकि, इस यान का ऑर्बिटर अब भी चंद्रमा की सतह के ऊपर मौजूद है। इसरो के द्वारा इसे भी चंद्रयान -3 मिशन में प्रयोग में लाया जाएगा।