फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission Gujarat: Home Minister Amit Shah begins round of meetings, review of bullet train and other projects

मिशन गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू किया बैठकों का दौर, बुलेट ट्रेन व अन्य परियोजनाओं की समीक्षा

Sat, 06 Nov 2021 11:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Nov 2021 11:01 PM IST
सार

गृहमंत्री शाह ने मतदाता सूची के आगामी संशोधन में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्रदान किया। शाह ने बूथ स्तर तक पहुंचने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। 

विज्ञापन
Mission Gujarat: Home Minister Amit Shah begins round of meetings, review of bullet train and other projects
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने राज्य की कई अहम परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसमें मुंबई अमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन हाईस्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा की। 

विज्ञापन


गृह मंत्री शाह दिवाली के मौके पर अपने गृह राज्य में हैं। शनिवार को उन्होंने अहमदाबाद के रानिप क्षेत्र में भाजपा विधायक अरविंद पटेल के निवास पर पार्टी नेताओं तथा निर्वाचित जनप्रतिधियों के साथ बैठक की। विधायक पटेल का साबरमती विधानसभा क्षेत्र अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में आता है। 
विज्ञापन


बैठक में सीएम समेत ये नेता रहे मौजूद
बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, साणंद से भाजपा विधायक कानू पटेल, गांधीनगर के महापौर हितेश मकवाना, भाजपा की गांधीनगर इकाई के अध्यक्ष रुचिर भट्ट व अन्य नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची को लेकर चर्चा
विधायक अरविंद पटेल के अनुसार बैठक में मुख्यत: निर्वाचन आयोग द्वारा की जाने वाली मतदाता सूची संबंधी संशोधन कवायद और इसमें पार्टी के नेताओं तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को लेकर चर्चा हुई। गृहमंत्री शाह ने मतदाता सूची के आगामी संशोधन में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्रदान किया। शाह ने कहा कि हमें बूथ स्तर तक पहुंचने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। 


शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद के सर्किट हाउस में एक अन्य बैठक की। इसमें गुजरात के मुख्य सचिव पंकज कुमार, उद्योग आयुक्त राहुल गुप्ता समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। शाह ने इसमें गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र स्थित साइंस सिटी सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed