ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, मंदी से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 मिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रयान-2 को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को ममता ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि देश में पहली बार चंद्रयान लांच हो रहा है। लग रहा है सत्ता में आने से पहले इस तरह के किसी भी मिशन को अंजाम नहीं दिया गया था। ये यह आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने की कोशिश है।
West Bengal CM Mamata Banerjee in state Assembly: All pillars of democracy- media, judiciary- all being run by central advisories. Names of genuine Indians have been excluded from NRC list. I echo Dr. Manmohan Singh's words, concentrate more on economy than political vendetta. https://t.co/jTi6HFOmlu
— ANI (@ANI) September 6, 2019विज्ञापन
ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में कहा कि लोकतंत्र के सभी स्तंभ, मीडिया, न्यायपालिका सभी केंद्रीय सलाह पर चलाए जा रहे हैं। वास्तविक भारतीयों के नामों को एनआरसी सूची से बाहर रखा गया है। मैं डॉ. मनमोहन सिंह के शब्दों को का समर्थन करती हूं कि सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध की तुलना में अर्थव्यवस्था पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
भाजपा को नहीं लागू करने देंगे एनआरसी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी सरकार राज्य में एनआरसी को लागू करने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने विधानसभा में कहा कि एनआरसी भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं।ममता ने विधानसभा में एनआरसी के नियम 185 के तहत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि हम भाजपा को पश्चिम बंगाल में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर को कभी लागू नहीं करने देंगे। यह देश में चल रहे आर्थिक संकट से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है।
केंद्र को चिदंबरम के प्रति कुछ तो सम्मान दिखाना चाहिए था
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे जाने के तरीके की शुक्रवार को आलोचना की। उन्होंने यहां राज्य विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार को उनके प्रति कुछ तो सम्मान दिखाना चाहिए था।बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि चिदंबरम मामला क्या है। कानून अपना काम करेगा। लेकिन उन्हें साधारण कैदी की तरह तिहाड़ जेल में रखे जाने का क्या मकसद है? उन्हें चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया था। अदालत ने चिदंबरम को जेल में अपनी दवाएं ले जाने की इजाजत दी। साथ ही उन्हें मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया।
चन्द्रयान-2 मिशन संबंधी बयान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि पूरा देश खुश है लेकिन वह ‘रो’ रही हैं और ‘निंदा तथा आलोचना’ की राजनीति कर रही हैं।
बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उन्होंने संभवत: आर्थिक संकट की बात की होगी लेकिन वास्तविकता में यह उनके विचारों का संकट है।
पात्रा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी का यह बयान सिर्फ उनकी निराशा है। ऐसे में जब देश खुशियां मना रहा है, वह रो रही हैं। ऐसी कोई वजह ही नहीं है कि चन्द्रयान-2 मिशन को राजनीति में घसीटा जाए।’’
उन्होंने कहा कि भारत, भारतीय वैज्ञानिकों और संस्था को बधाई देने की जगह उन्होंने इस अवसर का लाभ भारत का ‘मजाक’ बनाने के लिए उठाया।