महाराष्ट्र सरकार का फैसला, 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे 'मिशन बिगिन अगेन' के दिशा-निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में 'मिशन बिगिन अगेन' के दिशानिर्देश को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितंबर और 14 अक्तूबर को 'मिशन बिगिन अगेन' की नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें कंटेनमेंट जोन से बाहर आने वाली दुकानों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई थी।
The directions & guidelines issued on September 30 & October 14 to operationalize 'Mission Begin Again' for easing of restrictions & phase-wise opening will remain in force till December 31 for containment of COVID-19: Maharashtra govt
— ANI (@ANI) November 27, 2020विज्ञापन
इसी सप्ताह के प्रारंभ में सरकार ने उपासना स्थलों को खोलने की अनुमति दी थी। राज्य के कुछ हिस्सों में नौंवी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय भी खोले गए हैं। होटलों एवं बारों को पहले ही खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। बता दें कि पिछले दो-तीन महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कुछ ढील दी है।