Mission 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, खास 144 सीटों पर जीत के लिए बनाया 'मास्टर प्लान'
भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी क्रम में, भाजपा उन सीटों पर अपना विशेष फोकस कर रही है, जहां 2019 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 'क्लस्टर प्लान' तैयार किया है।
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनावों में अब दो साल का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपने-अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं। जहां विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए एक साथ आने की अपील कर रहे हैं। वहीं भाजपा भी मिशन मोड में आ गई है। भाजपा का दामन छोड़ने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार आए दिन कई राज्यों के नेताओं से मुलाकात-पर मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी अपनी साख को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। पिछले लोकसभा चुनावों से इस बार के हालात जुदा हैं। ऐसे में भाजपा चुनावों की तैयारियों में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसीा क्रम में भाजपा ने एक ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है जो विपक्षियों को चित्त कर सकता है।
भाजपा लगाना चाह रही जीत की हैट्रिक
इन खास सीटों के लिए भाजपा का खास प्लान
पहले ही तैयार कर लिया मास्टर प्लान
2019 में भी मिला था फायदा
गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत की सरकार बनाई थी। उस चुनाव में भी बीजेपी ने इसी तरह का मास्टर प्लान तैयार किया था। भाजपा को उस प्लान का फायदा भी मिला था। तब 2019 में भाजपा ने 2014 की 282 सीटों की तुलना में 300 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.