{"_id":"6859438e0a84d675d701feaa","slug":"miscreants-converted-the-money-into-virtual-assets-and-sent-it-to-dubai-through-hawala-channels-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: शातिरों ने आम लोगों के धन को वर्चुअल संपत्तियों में बदलकर हवाला के जरिए दुबई भेजा, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: शातिरों ने आम लोगों के धन को वर्चुअल संपत्तियों में बदलकर हवाला के जरिए दुबई भेजा, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई
Mon, 23 Jun 2025 05:37 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 05:37 PM IST
सार
ईडी के मुंबई जोनल कार्यालय ने 20 जून को कोल्हापुर, सूरत, अहमदनगर और पुणे में विभिन्न स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान में ईडी ने 75.42 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की हैं।
विज्ञापन
गोवा में ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई जोनल कार्यालय ने 20 जून को कोल्हापुर, सूरत, अहमदनगर और पुणे में विभिन्न स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया था। यह तलाशी अभियान, विनोद तुकाराम खुटे, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों द्वारा संचालित वीआईपीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज नामक फर्जी पोंजी/मल्टी लेवल मार्केटिंग योजनाओं/अवैध विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्मों के मामले में चल रही जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, करोड़ों की अचल संपत्ति का विवरण, डिजिटल उपकरण और बैंक फंड जब्त/फ्रीज किए गए। शातिरों ने आम लोगों का धन, क्रिप्टो/वर्चुअल संपत्तियों में कनवर्ट कर हवाला चैनलों के जरिए उसे दुबई भेज दिया था। इस मामले में ईडी ने अभी तक विभिन्न 75.42 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की हैं।
विज्ञापन
ईडी ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन, पुणे द्वारा विनोद खुटे, संतोष खुटे, मंगेश खुटे, किरण पीताम्बर अनारसे, अजिंक्य बडाधे और अन्य के खिलाफ पोंजी/मल्टी लेवल मार्केटिंग योजनाओं और विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्मों के नाम पर आम लोगों को ठगने/धोखा देने के लिए दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। दुबई में रहने वाला विनोद खुटे, वीआईपीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज, मेसर्स ग्लोबल एफ़िलिएट बिज़नेस, मेसर्स काना कैपिटल, रियल गोल्ड कैपिटल आदि के ज़रिए विभिन्न अवैध मल्टी-लेवल मार्केटिंग और पोंजी स्कीम, अवैध ट्रेडिंग, क्रिप्टो एक्सचेंज, वॉलेट सेवाओं का मास्टरमाइंड है। विनोद खुटे के सहयोगियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। ये वे लोग थे, जिन्होंने आम जनता को विनोद खुटे की फर्जी/अवैध योजनाओं/अवैध ट्रेडिंग और गतिविधियों में निवेश करने के लिए लुभाने का काम किया था। इन लोगों ने आम जनता को गुमराह कर यानी से सौ करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Congress: 9000 हॉर्स पावर वाले लोकोमोटिव इंजन प्लांट पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, पूछा- मैन्युफैक्चरिंग होगी या सिर्फ असेंबली?
आरोपियों ने विभिन्न फर्जी/छद्म संस्थाओं के ज़रिए एकत्र किए गए धन को क्रिप्टो/वर्चुअल संपत्तियों में रूपांतरण कर या हवाला चैनलों के माध्यम से दुबई में भेज दिया गया। ईडी ने इस मामले में पहले भी तलाशी अभियान चलाया था और प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए थे। इसके परिणामस्वरूप विनोद खुटे और उनके रिश्तेदारों/सहयोगियों की भारत और दुबई में 75.42 करोड़ रुपये की विभिन्न बैंक बैलेंस, चल संपत्ति, अचल संपत्तियों को अटैच/फ्रीज किया गया था।