फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minority community pastes posters of French President Emmanuel Macron on the street in Mumbai

पीएम मोदी की तरफ से फ्रांस का साथ देने की घोषणा के बावजूद मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 31 Oct 2020 05:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Minority community pastes posters of French President Emmanuel Macron on the street in Mumbai
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों - फोटो : Facebook

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ भारत में भी अल्पसंख्यक समुदाय के रोष दिखाने का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ फ्रांस का साथ देने की घोषणा के बावजूद शुक्रवार को भी कई जगह मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति के पोस्टर सड़कों पर चिपकाकर विरोध जताया गया ताकि उनके ऊपर से गाड़ियां गुजर सकें। इन्हें बाद में पुलिस ने हटाया।

विज्ञापन


भोपाल में रैली के लिए 2000 लोगों पर मुकदमा दर्ज
उधर, पंजाब के लुधियाना और बठिंडा में भी अल्पसंख्यक समुदाय ने मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भोपाल में बृहस्पतिवार को महामारी से जुड़े प्रतिबंध तोड़कर विरोध रैली करने वाले कांग्रेस विधायक व 2000 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने स्पष्ट किया है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति के पोस्टर भिंडी बाजार क्षेत्र में जेजे फ्लाईओवर के नीचे की व्यस्त मोहम्मद अली रोड पर बृहस्पतिवार शाम को चिपके पाए गए थे। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस. चैतन्य ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पोस्टरों को सड़कों से हटा दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक इसे लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, भोपाल में बृहस्पतिवार को इकबाल मैदान में आयोजित विरोध रैली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने ट्वीट किया, मध्य प्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी (सरकारी अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वो चाहे कोई भी हो।

भोपाल पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और कई मुस्लिम धार्मिक नेताओं समेत करीब 2000 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन सभी को कोविड-19 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है। तलैया पुलिस थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम को ही आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

पंजाब में भी मैक्रों के खिलाफ किया गया प्रदर्शन
पंजाब के लुधियाना में जामा मस्जिद के बाहर फील्ड गंज चौक पर मजलिस अहरार इस्लाम संगठन ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। उधर, बठिंडा में भी मुस्लिम समुदाय ने काले झंडे लेकर हाजी रत्न दरगाह के समीप फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर धार्मिक नेताओं ने फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की।

भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना
मुंबई की सड़क पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पोस्टर चिपकाए जाने को लेकर भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट में लिखा, महाराष्ट्र सरकार, ये आपके राज में क्या हो रहा है? भारत आज फ्रांस के साथ खड़ा है। जो जिहाद फ्रांस में हो रहा है, उस आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान के पीएम ने फ्रांस के साथ मिलकर लड़ने की प्रतिज्ञा की है।


फिर मुंबई की सड़कों पर फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष का अपमान क्यों? हालांकि पात्रा के इस ट्वीट के बाद बहुत सारे लोगों ने उन्हें मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को इसी मुद्दे पर आयोजित विरोध रैली में पहुंची भारी भीड़ को लेकर ट्रोल किया। ट्रोलर्स ने पात्रा से सवाल किया कि मध्य प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed