{"_id":"62fbc355e7bcea29a4280d02","slug":"minor-tribal-children-beaten-up-by-neighbour-in-kerala-for-playing-in-his-paddy-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: खेत में खेल रहे नाबालिग आदिवासी बच्चों को मालिक ने डंडों से पीटा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: खेत में खेल रहे नाबालिग आदिवासी बच्चों को मालिक ने डंडों से पीटा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 16 Aug 2022 09:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:48 PM IST
सार
केरल के वायनाड में धान के खेत में घुस कर खेलने के चलते आदिवासी समुदाय के तीन नाबालिग बच्चों की जमकर डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक दलित बच्चे को मटके से पानी पीने के चलते शिक्षक द्वारा पीटने के बाद एक ऐसा ही मामला केरल में भी सामने आया है। यहां के पहाड़ी जिले वायनाड में धान के खेत में घुस कर खेलने के चलते एक व्यक्ति ने आदिवासी समुदाय के तीन नाबालिग बच्चों की जमकर डंडे से पिटाई कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आदिवासी बच्चों को पीटा
पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह घटना 15 अगस्त को सुल्तान बथेरी के पास केनिचिरा थाना क्षेत्र में हुई। यहां छह साल और एक सात साल के लड़के अपने पड़ोस में धान के खेत में खेल रहे थे। आदिवासी समुदाय के बच्चों को अपने खेत में खेलता देखकर खेत मालिक राधाकृष्णन नाराज हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों की डंड़े मार-मार कर पिटाई भी कर दी। उन्होंने बच्चों पर आरोप लगाया कि वे उनके धान को खराब कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद बच्चों के परिजन उन्हें लेकर नजदीकी चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल के अधिकारियों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एक बच्चे की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी राधाकृष्णन पर एससी- एसटी अत्याचार अधिनियम और आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनांथावडी के उपाधीक्षक एएस चंद्रन के नेतृत्व में एक पुलिस दल मामले की जांच कर रहा है।
राजस्थान में भी हुआ था कुछ ऐसा
राजस्थान में एक दलित बच्चे की मौत एक निजी स्कूल के शिक्षक की पिटाई के चलते हो गई। आरोप है कि शिक्षक ने मटके से पानी पीने के चलते बच्चे को जमकर पीट दिया था। स्कूल शिक्षक की कथित पिटाई के बाद परिवार वाले बच्चे का कई अस्पताल में इलाज कराते रहे आखिर में शनिवार यानी 13 अगस्त को अहमदाबाद के एक अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद राजस्थान भर में बवाल मचा हुआ है। हालांकि आरोपी शिक्षक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद अब राजनीतिक पार्टियां वहां की सरकार पर हमलावर हैं।