{"_id":"5ca06235bdec221462309319","slug":"minor-sexually-assaulted-by-two-men-on-her-mothers-consent-for-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मर्जी से प्रेमी और रिश्तेदार ने किया तीन साल की बच्ची का यौन शोषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मां की मर्जी से प्रेमी और रिश्तेदार ने किया तीन साल की बच्ची का यौन शोषण
Sun, 31 Mar 2019 12:16 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवल्लूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवल्लूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तमिलनाडु की तिरुवल्लूर पुलिस ने एक 30 साल की महिला और दो पुरुषों को शनिवार को पॉक्सो कानून के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। उनपर तीन साल की बच्ची का 10 दिनों तक यौन शोषण करने का आरोप है। महिला नाबालिग लड़की की मां है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बच्ची को आंध्र प्रदेश ले जाकर उसकी मां की इजाजत पर उसका यौन शोषण किया। पुलिस के अनुसार महिला और बच्ची 14 मार्च से गायब थीं। महिला के पति ने दो दिनों बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के माता-पिता से संपर्क किया। जिन्होंने बताया कि वह वहां नहीं आई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि महिला 26 मार्च को नाबालिग बेटी के साथ अपने घर लौट आई थी। दो दिनों बाद नाबालिग की तबियत खराब हो गई और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची का परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची का यौन शोषण हुआ है और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान महिला ने इस बात को स्वीकार किया कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ आंध्र प्रदेश अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी। प्रेमी की पहचान 32 साल के शिवा के तौर पर हुई है। उसके प्रेमी और रिश्तेदार ने 10 दिनों तक नाबालिग का यौन शोषण किया।