फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor murdered on suspicion of affair with wife cut into five parts in mumbai

Mumbai: पत्नी से अफेयर के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, मुंह-बोले भाई को मारकर कर डाले पांच टुकड़े

Wed, 30 Aug 2023 10:25 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Aug 2023 10:25 PM IST
सार

मुंबई के चेंबूर इलाके से खौफनाक मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने अपने पत्नी से अफेयर के शक में एक नाबालिक लड़के की हत्या कर दी और इतना ही नहीं उसने शव को पांच टुकड़ों में काट दिया।

विज्ञापन
Minor murdered on suspicion of affair with wife cut into five parts in mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई के चेंबूर इलाके से खौफनाक मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने अपने पत्नी से अफेयर के शक में एक नाबालिक लड़के की हत्या कर दी और इतना ही नहीं उसने शव को पांच टुकड़ों में काट दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी का नाम शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख है जो ऑटो रिक्शा चालक है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी मृतक ईश्वर भगवान आव्हाड को अपना मुंह बोला भाई मानती थी। लेकिन आरोपी शेख को शक था कि ईश्वर का उसके पत्नी के साथ काफी नजदीकियां बढ़ गई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ईश्वर का शव उपनगरीय चेंबूर के आरसीएफ इलाके में म्हाडा इलाके में शेख के दो कमरे के फ्लैट की रसोई से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, मृतक ईश्वर आव्हाड, शेख की पत्नी के परिवार को लंबे समय से जानता था। उन्होंने कहा कि शेख की पत्नी और उसकी बहन अव्हाड को अपने भाई की तरह मानती थीं, हालांकि उनका आपस में कोई संबंध नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि शेख अक्सर अव्हाड द्वारा अपनी पत्नी और भाभी के बारे में टिप्पणी करने पर आपत्ति जताता था और जाहिरा तौर पर वह क्रोधित था क्योंकि अव्हाड ने ऐसा करना बंद नहीं किया था। सोमवार को शेख कथित तौर पर उसे अपने फ्लैट में ले गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव के टुकड़े कर दिए।


वहीं, ईश्वर कई दिनों से लापता था और शेख के ससुर ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा, शेख से पूछताछ की गई क्योंकि उसे आखिरी बार ईश्वर के साथ देखा गया था और उसने हत्या की बात कबूल कर ली थी। अधिकारी ने बताया कि उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed