{"_id":"67fa057f8269c86c1a0a4c74","slug":"minor-girl-allegedly-raped-and-murdered-in-churachandpur-6-militants-arrested-in-manipur-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: चुराचांदपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कुकर्मियों ने मौत के घाट उतारा; छह उग्रवादी भी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: चुराचांदपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, कुकर्मियों ने मौत के घाट उतारा; छह उग्रवादी भी गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 11:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:47 AM IST
सार
मणिपुर में पिछले दो साल से हालात तनावपूर्ण हैं। रुक-रुक कर हिंसक घटनाओं की वजह से सुरक्षा बलों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन घटनाक्रमों के बीच एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को जिले के थानलोन उप-विभाग के एक जंगल में मिला। वह शुक्रवार को लीजांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी, तो उसके पिता परेशान हो गए।
विज्ञापन
फटे हुए कपड़ों और शरीर पर चोट के निशान के साथ मिला शव
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसका शव फटे हुए कपड़ों और शरीर पर चोट के निशान के साथ मिला। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
एक महीने में यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना
चुराचांदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना है। इस महीने की शुरुआत में चुराचांदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने चुराचांदपुर जिले में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर के आसपास 9 वर्षीय लड़की मृत पाई गई थी। लड़की के शरीर पर गर्दन पर चोट के निशान और शरीर के चारों ओर खून के धब्बे पाए गए थे। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
अलग-अलग इलाकों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
इस बीच पुलिस ने शनिवार को बताया कि मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारियां शुक्रवार को बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों से की गईं।
- कांगलेई याओल कन्ना लूप (केवाईकेएल/सोरेपा) के एक कैडर को बिष्णुपुर के लीमाराम ममांग लेईकाई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी लीचोम्बम पाकपी देवी (37) कथित तौर पर जबरन वसूली और प्रतिबंधित समूह में युवाओं की भर्ती में शामिल थी।
- प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-नोयोन) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के चेकोन क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। हुइड्रोम सुंदर सिंह (39) हथियारों और गोला-बारूद के परिवहन और मंत्रिपुखरी क्षेत्र में स्थित दुकानों से जबरन वसूली में शामिल था।
- केसीपी (पीडब्लूजी) के एक उग्रवादी को इंफाल पूर्व के उरुप अवांग लेईकाई से गिरफ्तार किया गया, जबकि संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पश्चिम के लेई इंगखोल मानिंग लेईकाई से पकड़ा गया। दोनों छोटे व्यवसायों से जबरन वसूली में शामिल थे।
- केवाईकेएल के एक सक्रिय कैडर को इंफाल पूर्व के लामलोंग बाजार से पकड़ा गया। उसकी पहचान मोइरंगथेम सुरंजॉय मीतेई (31) के रूप में हुई।
- प्रतिबंधित पीआरईपीएके (प्रो) के एक कैडर की पहचान अंगोम सुरजीत सिंह के रूप में हुई, जिसे इंफाल पश्चिम के फेयेंग सबल लेईकाई से पकड़ा गया।
- इस बीच सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को उस समय पकड़ा, जब वह कांगपोकपी जिले में एनएच-2 पर एक ट्रक के चालक से जबरन वसूली कर रहा था। उसकी पहचान हेंसनपिक वैफेई (23) के रूप में हुई।