फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Finance approves Expensive buying Briefcase Office Bag and Ladies Purse news and updates

Ministry of Finance: केंद्र में इन अफसरों और कर्मियों को मिलेगा ये खास ब्रीफकेस और लेडीज पर्स, इतनी है कीमत

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
व्यय विभाग में अधिकारी और कार्मिक, तीन साल में एक बार ब्रीफकेस, ऑफिस बैग व लेडीज पर्स खरीद सकेंगे। व्यय विभाग के अनुसार, सचिव/विशेष सचिव या उसके समकक्ष (स्तर 17) के अंतर्गत आने वाले ऑफिसर/ऑफिशियल, मौजूदा समय में 10,000 रुपये तक की कीमत का ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद सकते हैं। 
loader
Ministry of Finance approves Expensive buying Briefcase Office Bag and Ladies Purse news and updates
वित्त मंत्रालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में नई सरकार के गठन से पहले वित्त मंत्रालय ने विभिन्न रैंकों के अफसरों और कार्मिकों को राहत प्रदान की है। व्यय विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव, वरिष्ठ पीपीएस और अनुभाग अधिकारी/पीएस, अब महंगा ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद सकते हैं। सचिव/विशेष सचिव या उसके समकक्ष (स्तर 17) के तहत आने वाले अधिकारी अब 12,500 रुपये की कीमत (जीएसटी सहित) तक ऑफिस बैग/लेडीज पर्स खरीद सकेंगे। पहले यह सीमा 10 हजार रुपये तय की गई थी। ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद की सीमा, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के स्टाफ पर लागू होगी।


व्यय विभाग में अधिकारी और कार्मिक, तीन साल में एक बार ब्रीफकेस, ऑफिस बैग व लेडीज पर्स खरीद सकेंगे। व्यय विभाग के अनुसार, सचिव/विशेष सचिव या उसके समकक्ष (स्तर 17) के अंतर्गत आने वाले ऑफिसर/ऑफिशियल, मौजूदा समय में 10,000 रुपये तक की कीमत का ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने अब इस राशि में इजाफा कर दिया है। खरीद की जो नई सीमा तय की गई है, वह जीएसटी सहित 12500 रुपये कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को यह सुविधा तीन साल में एक बार मिलती है। अपर सचिव और उसके समकक्ष (स्तर 15-16) के तहत आने वाले अधिकारियों को मौजूदा समय में ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स की खरीद के लिए आठ हजार रुपये मिलते थे। अब इस खरीद सीमा को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। ब्रीफकेस, ऑफिस बैग व लेडिज पर्स, यह सुविधा भी तीन वर्ष में एक बार ही मिलेगी।


संयुक्त सचिव या उसके समकक्ष (स्तर 14) के अंतर्गत आने वाले अधिकारी, 6500 रुपये की कीमत तक का ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद सकते हैं। अब इस सीमा को बढ़ाकर 8,125 रुपये कर दिया गया है। निदेशक/उप सचिव/वरिष्ठ पीपीएस (स्तर-13) को ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीदने के लिए 5000 रुपये मिलते थे। अब वह राशि 6250 रुपये कर दी गई है। अवर सचिव/पीपीएस या उसके समकक्ष पद पर काम करने वालों को ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स की खरीद के लिए 4000 रुपये मिलते थे, अब यह सीमा 5000 रुपये कर दी गई है। अनुभाग अधिकारी/पीएस व उसके समकक्ष (स्तर 8-10) वालों को ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद के लिए 4000 रुपये मिलते हैं। अब उसमें 1000 रुपये का इजाफा किया गया है। यानी खरीद सीमा, अब 5,000 रुपये तय की गई है।

सहायक अनुभाग अधिकारी/पीए या उसके समकक्ष (स्तर 7) वाले अधिकारी/कर्मचारी, 3,500 रुपये की कीमत तक का ब्रीफकेस, ऑफिस बैग या लेडीज पर्स खरीद सकते हैं। अब इस सीमा को बढ़ाकर 4,375 रुपये कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने एक मई को यह आदेश जारी किया है। यह आदेश, व्यय विभाग के सभी योग्य कार्मिकों/अधिकारियों पर लागू होगा। ब्रीफकेस/ आफिस बैग/ लेडीज पर्स खरीदने की राशि में जो बढ़ोतरी हुई है, वह एक मई से लागू कर दी गई है। अधिकारी/कर्मचारी, ब्रीफकेस/ऑफिस बैग/लेडीज पर्स स्वयं खरीद सकते हैं। उन्हें खरीद की प्रमाणित मूल प्रति, विभाग की सामान्य प्रशासन शाखा को भेजनी होगी। उसमें यह बात बतानी होगी कि उसने ब्रीफकेस/ऑफिस बैग/लेडीज पर्स खरीद लिया है। लिहाजा अब इसकी प्रतिपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed