फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ministry of defense can set up integrated air defence command in october

नए एयर डिफेंस कमांड की रूपरेखा पर तेजी से काम, वायुसेना दिवस पर हो सकता है एलान

Fri, 28 Aug 2020 05:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Aug 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
ministry of defense can set up integrated air defence command in october
Indian Airforce

एलएसी और एलओसी पर जारी तनाव के बीच सरकार तीनों सेनाओं को लगातार तेजी से मजबूत करने में लगी हुई है। सैन्य मामलों के विभाग ने सशस्त्र बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी के तहत अक्तूबर के दूसरे सप्ताह के दौरान प्रयागराज में भारतीय वायुसेना के तहत नई एयर डिफेंस कमांड की स्थापना हो सकती है। सरकारी सूत्र के मुताबिक वायुसेना के अधिकारी के अधीन बनने वाली इस कमांड की रूपरेखा पर तेजी से काम हो रहा है। कोशिश की जा रही है कि आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की जा सके।

विज्ञापन


इस एयर डिफेंस कमांड का गठन भारतीय वायुसेना की मध्य कमान मुख्यालय के साथ किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत आगरा, ग्वालियर और बरेली एयरबेस आते हैं। कमांड का उद्देश्य तीन सेवाओं के संसाधनों को एक कमांड के तहत संयोजित करना है। इसे सक्रिय कर देश की वायुक्षेत्र को सुरक्षित करना है।
विज्ञापन


इस संबंध में आईएएफ के वाइस चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा ने  एक अध्ययन किया था जिसमें तीनों सेवाओं की परिसंपत्तियों के साथ प्रस्तावित कमांड की संरचना का भी सुझाव दिया गया है। सैन्य मामलों के विभाग ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के तहत थिएटर कमांड के साथ संयुक्त सैन्य कमांड बनाने के लिए आदेश दिया था। इसके अलावा सीडीएस संयुक्त समुद्री कमांड के निर्माण पर भी काम कर रहा है। इसकी स्थापना के रल के कोच्चि या करवार में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक सेना का अपना खुद का एयर डिफेंस सेट-अप है। एयर डिफेंस कमांड, वायु सेना, थल सेना और नौसेना की वायु रक्षा परिसंपित्तयों को एकीकृत करेगा और संयुक्त रूप से देश के वायुक्षेत्र की सुरक्षा करेगा। इसके साथ ही सीडीएस ने स्पष्ट किया कि किसी भी कमांड को संचालित करने के लिए थ्री-स्टार पर कोई अतिरिक्त पद का सृजन नहीं होगा और इसे मौजूदा संसाधनों से ही इसे तैयार किया जाएगा। 


इस बीच देश के  वायुक्षेत्र की सुरक्षित रखने के लिए इस्राइल और रूस से दो नए फालकॉन एयरबोर्ड अर्ली वार्निंग एड कंट्रोल सिस्टम के अधिग्रहण के लिए कैबिनेट की सुरक्षा समिति को भेज दिया है जिसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed