2020-21 के लिए धान खरीद के तहत सभी राज्यों में खरीदारी शुरू हो गई है- मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानून बनने के बाद से कई राज्यों के किसान एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि 2020-21 के लिए धान खरीद के तहत सभी राज्यों में खरीदारी शुरू हो गई है। तीन अक्तूबर को, केएमएस 2020-21 में धान की संचयी खरीद 5,73,339 मीट्रिक टन है। इससे 41,084 किसान लाभान्वित हुए हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक लगभाग 1,082.464 करोड़ रुपये की खरीद की गई है।
मंत्रालय ने आगे बताया कि 'खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान बीज कपास (कापस) की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हुई है। तीन अक्टूबर को, कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एमएसपी के तहत 147 गांठों की संचयी मात्रा 40.80 लाख रुपये में खरीदी।'
Procurement of seed cotton (Kapas) during Kharif Marketing Season 2020-21 started from 1st Oct. As on 3rd Oct, Cotton Corporation of India procured a cumulative quantity of 147 bales under MSP for Rs 40.80 lakhs: Ministry of Consumer Affairs, Food & Public Distribution https://t.co/LH7jVfE5o5
— ANI (@ANI) October 4, 2020