{"_id":"598f29424f1c1b061c8b497f","slug":"ministers-will-not-unfurl-the-tricolor-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":" महाराष्ट्रः मंत्रियों को तिरंगा नहीं फहराने देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः मंत्रियों को तिरंगा नहीं फहराने देंगे
एजेंसी/भाषा
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों वाली संचालन समिति के सदस्यों ने आज कहा कि मंत्रियों को तिरंगा नहीं फहराने देंगे। समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार बिना शर्त ऋण माफी की घोषणा नहीं करती है तो प्रभारी मंत्रियों को 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के एक सदस्य रघुनाथदादा पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार द्वारा घोषित रिण माफी दोषपूर्ण और शर्तों के साथ है। इन्हें खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार को RBI ने दिया झटका, किसानों की कर्ज माफी पर नियमों में ढील देने से किया इंकार
विज्ञापन
पाटिल ने कहा कि किसानों के लिए पूर्ण रिण माफी होनी चाहिए। तब ही हम मंत्रियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति देंगे। विधायक बच्चू कादू और महाराष्ट्र किसान सभा नेता अजीत नावले ने कहा कि 14 अगस्त को राज्य में सभी जगह चक्का जाम आहूत किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज करती है तो महाराष्ट्र में फिर से किसानों का आंदोलन होगा।