जयललिता की तस्वीर को सामने रखकर मीटिंग कर रहे उनके वफादार मंत्री
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता खराब सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती है। बावजूद इसके राज्य सरकार का कामकाज पहले की ही तरह जारी है। हालांकि कामकाज एक अनोखे ढंग से किया जा रहा है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता बीते कई दिनों से खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में बीमारी से जूझ रही हैं।
जयललिता की खराब सेहत को लेकर तमिलनाडु में उनके समर्थक लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अम्मा की बीमारी के चलते राज्य सरकार के कामकाज में एक अलग परिवर्तन आ गया है। जयललिता सरकार के मंत्री उनकी गैरमौजूदगी में आनोखे ढ़ग से काम कर रहे हैं।
द इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक जयललिता के न होते हुए भी राज्य सरकार की अहम बैठकें उनके सामने हो रही हैं। सारे अहम और जरूरी फैसले 'अम्मा' की आंखों के सामने लिए जा रहे हैं।
दरअसल जयललिता के वफादार मंत्री राज्य सचिवालय में होने वाली बैठकों में उनकी फोटो को डेस्क पर रख कर मीटिंग करते हैं। अम्मा की फोटो रखने के पीछे का तर्क है कि मंत्री चाहते हैं कि राज्य सरकार की कार्रवाई जयललिता के सामने हों।
जयललिता के आदेश पर हो हो रहे सभी काम!
जयललिता की फोटो डेस्क पर रखकर मंत्रियों के काम करने के इस अनोखे तरीके को राज्य सरकार के सूचना विभाग की ओर से बकायदा मीटिंग की तस्वीरों को जारी किया है। वहीं सूचना विभाग की ओर से जारी इन तस्वीरों में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी तस्वीरों के नीचे यह कैप्शन जरूर जाए कि सब कुछ मुख्यमंत्री जयललिता के आदेशों के मुताबिक ही हो रहा है।
मालूम हो कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता बीते तीन सप्ताह से चेन्नई के आपोलो अस्पताल में भर्ती है। बीते 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत के चतले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के डॉक्टर ने जयललिता का हेल्थ बुलेटिन जारी कर जानकारी दी थी कि जयललिता के फेंफड़ों में इंफेक्शन है और उनका इलाज चल रहा है। अभी बीते मंगलवार को जयललिता के सभी विभाग तमिलनाडु के वित्त मंत्री पनीरसेल्वम को सौंपे गए थे।