फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister said- Restrictions in Kashmir limited to few areas, Insurance of 2 lakhs for sarpanches

केंद्रीय मंत्री बोले- कश्मीर में पाबंदियां केवल कुछ इलाकों तक सीमित, कहीं एक गोली भी नहीं चली

Wed, 04 Sep 2019 04:19 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 04:19 AM IST
सार

  • प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, इन इलाकों में कोई घायल नहीं हुआ 
  • सिर्फ 13 से 14 थाना क्षेत्रों तक ही सीमित है धारा 144
  • पिछले महीने जम्मू-कश्मीर से वापस लिया गया विशेष दर्जा 

विज्ञापन
Minister said- Restrictions in Kashmir limited to few areas,  Insurance of 2 lakhs for sarpanches
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश केवल कुछ ही थाना क्षेत्रों तक सीमित हैं और वहां पुलिस फायरिंग या आंसू गैस इस्तेमाल करने का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


पिछले महीने जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के बाद राज्य के हालात पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने मंगलवार को कहा कि ज्यादातर इलाकों से पाबंदियां हटा ली गई हैं। अब सिर्फ 13 से 14 थाना क्षेत्रों तक ही यह आदेश सीमित हैं। सबसे अहम यह है कि इन इलाकों में एक भी गोली नहीं चली और न ही कोई घायल हुआ। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि क्या कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालातों पर कोई चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्रालय और राज्य प्रशासन दैनिक आधार पर मीडिया को जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के 30 दिन बाद मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में पाबंदियों में ढील दे दी गई है, लेकिन बाजार अब भी बंद दिखे और सड़कों पर सार्वजनिक यातायात भी शुरू नहीं हो सका है। श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि दिन के समय घाटी के 90 फीसदी इलाकों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। 92 पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध हटा लिए गए हैं और यहां हालात जल्द सुधर रहे हैं।  

घाटी में सरपंचों को दो लाख का बीमा

Minister said- Restrictions in Kashmir limited to few areas,  Insurance of 2 lakhs for sarpanches
अमित शाह और सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सरपंचों और पंचों को दो लाख बीमा और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया है। मंगलवार को राज्य के सरपंचों व पंचों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री से मुलाकात की। शाह ने हरेक पंचायत से पांच लोगों को नौकरी देने का वादा करते हुए कहा कि राज्य में पंचायत व्यवस्था मजबूत करने में धन और सुविधाओं की कमी नहीं की जाएगी। 

नॉर्थ ब्लाक स्थित गृहमंत्रालय भवन में करीब 40 मिनट हुई बैठक में शाह ने अगले 20 से 25 दिन में घाटी में मोबाइल सेवा समेत सभी सुविधाएं बहाल करने का भी भरोसा दिया। शाह ने एक बार फिर कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी  तरह सामान्य होते ही उसके राज्य का दर्जा वापस कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed